May 25, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

गैंगस्टर एक्ट में वांछित 20 हजार रु० के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने शाहजहांपुर से किया गिरफ्तार

देहरादून

अपराधियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु वर्तमान मे प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनस्तो को अपने-अपने क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तो के साथ साथ वांछित/ इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है।

इसी क्रम में थाना रानीपोखरी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 – 79/25 धारा- 2/3 गैंगस्टर अधि0 से वांछित अभियुक्त मोहन लाल उर्फ चपेटा पुत्र छोटे लाल निवासी ईशापुर थाना निगोई जिला शाहजहांपुर उ0प्र0 , जिसके विरुद्ध माननीय न्यायालय स्पेशल जज गैंगस्टर कोर्ट देहरादून द्वारा वारण्ट जारी किया गया था, पर अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचते हुए लगातार फरार चल रहा था। अभियुक्त के लगातार फरार चलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 20 हजार रू0 का ईनाम घोषित करते हुए पुलिस टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे।

जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार सुरागरसी/ पतारसी करते हुए उसके सभी सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक: 23-05-26 को पुलिस द्वारा अभियुक्त मोहन लाल उर्फ चपेटा पुत्र छोटे लाल को जनपद शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश के ईसापुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*

1-मोहन लाल उर्फ चपेटा पुत्र छोटे लाल निवासी ईशापुर, थाना निगोई, जिला शाहजहांपुर, उ0प्र0, उम्र 35 वर्ष

*पुलिस टीम -*

1- अ0उ0नि0 शैलेन्द्र कण्डवाल
2- का0 सोनी कुमार (एसओजी)
3- का0 विरेन्द्र गिरी (एसओजी)
4- का0 कुलदीप कुमार (एसओजी)

Share