देहरादून
दिनांक 11-03-2025 को वादी मंजीत पाल पुत्र सुरेश पाल निवासी भगत सिंह कालोनी रायपुर देहरादून ने थाना रायपुर पर एक तहरीर उनके भाई के भगत सिंह कालोनी में स्थित जन सेवा केन्द्र में अज्ञात स्कूटी सवार व्यक्तियों द्वारा दुकान के गल्ले में रखे पैसे लूटकर ले जाने के सम्बन्ध में दी गयी। तहरीर के आधार पर थाना रायपुर पर अज्ञात अभियुक्तगणों के विरूद्ध लूट की धारा में अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 03 अभियुक्तों 01: मौ0 दिलशाद पुत्र शफीक 02: साहिल पुत्र यूनुस तथा 03: कामिल पुत्र कयूम को कोतवाली तथा रानीपोखरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था, जिनसे पूछताछ में घटना में शामिल जहांगीरपुरी दिल्ली निवासी 02 अन्य अभियुक्तों 01: राहुल राजपूत तथा 02: मोहित के नाम प्रकाश में आये थे, जिनकी गिरफ्तारी हेतु तत्काल पुलिस टीम को दिल्ली रवाना किया गया।
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तत्रं को सक्रिय किया गया तथा दिनांक: 17-03-2025 को घटना में शामिल 01 अन्य अभियुक्त राहुल राजपूत को जहांगीरपुरी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
राहुल राजपूत पुत्र महाराज सिंह निवासी आई -1309 जहांगीरपुरी, मॉडल टाउन ए ब्लाक, दिल्ली, उम्र 22 वर्ष
*पुलिस टीम :-*
1- उ०नि० राजीव धारीवाल
2- का० मुकेश कण्डारी
3- का० प्रेम पंवार

More Stories
मुज़फ्फरनगर की नई मंडी पुलिस ने -Commerce कंपनी (अमेजन) से सोने के बिस्किट व सिक्के आर्डर कर तथा धोखाधडी कर पार्सल से सामान निकालने वाले 03 अभियुक्तगण गिरफ्तार, पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तओं के कब्जे से पार्सल से चोरी किये गये 02 सोने के बिस्किट व 02 सिक्के तथा 04 मोबाईल फोन किये बरामद।
अपनी पहली बैठक में ही कडक तेवर में दिखे एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोभाल, एसएसपी देहरादून ने जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना/शाखा प्रभारियों के साथ की गोष्ठी, ड्यूटी के दौरान अपना शतप्रतिशत प्रयास करते हुए पूर्ण कार्यक्षमता के साथ अपने कार्यो का संपादन करने के दिये निर्देश !
ग्रामीण महिलाओं के हर्बल रंगों से महकेगी होली, घर-घर बिखरेगी खुशियों की बहार, समूह की महिलाओं ने तैयार किए 2.5 कुंतल प्राकृतिक रंग, होली बाजार में बढ़ी रौनक,रायपुर–सहसपुर में तैयार हो रहे हर्बल रंग, सुरक्षित होली की पहल*