October 15, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

देहरादून में अवैध रूप से निवास कर रही 2 बांग्लादेशी महिलाओ को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून

आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रो में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु संघन चेकिंग/ सत्यापन अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है।

निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रो में पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी चेकिंग अभियान चलाते हुए बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम मे कोतवाली पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत स्थानीय पुलिस तथा एल0आई0यू0 की संयुक्त टीम द्वारा चलाये जा रहे प्रभावी चैकिंग अभियान के दौरान संस्कृति लोक कॉलोनी पटेल नगर क्षेत्र में 02 संदिंग्ध महिलाएं मिली, जिनसे गहनता से पूछताछ करने तथा तलाशी लेने पर दोनो महिलाओं का बाग्लादेश की नागरिक होना प्रकाश में आया। दोनो महिलाओ द्वारा अवैध रूप से बार्डर पार कर भारतीय सीमा में अवैध रूप से घुसपैठ करना स्वीकार किया गया।

दोनो महिलाओं के फ़ोन से उनके बांग्लादेशी पहचान पत्र बरामद किया गया, जिसके आधार पर दोनो अवैध बाग्लादेशी महिलाओं को नियमानुसार बाग्लादेश डिपोर्ट किये जाने के सम्बन्ध में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्ताओ से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि वे दोनों अलग अलग समय पर सीमा पार कर अवैध रूप से भारत में आयी थी, जहां अलग-अलग स्थान पर रहने के बाद वे दोनों एक- दूसरे से दिल्ली में मिली, जहाँ से दोनों एक साथ देहरादून आयी। स्वाति द्वारा भारतीय नागरिक धर्मवीर से विवाह किया, जो टैक्सी चालक है तथा उसी की टैक्सी से दोनों अभियुक्ताये दिल्ली से देहरादून आयी थी, अभियुक्ता द्वारा भारत मे रहने के लिए उसे अपनी बातों में फंसा कर उससे विवाह कर लिया, जिससे उसकी एक 01 साल की पुत्री है। अभियुक्ता शिवली द्वारा सहारनपुर में कारपेंटर का काम करने वाले सलमान से विवाह किया था, जिसे उसने मॉल में मुलाकात के दौरान खुद के मॉल में ही काम करने की बात बताकर शादी के लिए मनाया था, अभियुक्ता का एक 10 माह का पुत्र है।

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए पूर्व में भी देहरादून में अवैध रूप से निवास कर रहे 07 बाग्लादेशी नागरिको को गिरफ्तार कर डिपोर्ट तथा 07 बांग्लादेशी नागरिकों के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है। गिरफ्तार दोनो बांग्लादेशी महिला नागरिकों के विरुद्ध नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए उनको डिपोर्ट किया जाएगा।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*

1- स्वाति उपाध्याय उर्फ मरियम पुत्री सिद्दीक अकोन मूल निवासी ग्राम सोन बुनिया, बरगुना सदर, जिला बरगुना, बांग्लादेश

2- शिवली अख्तर उर्फ जॉली उर्फ सना पुत्री जसमुद्दीन मूल निवासी ग्राम जिन्नत अली, हाजीबारी, पोस्ट ऑफिस रसूलपुर, थाना देवीदर, जिला – कुमिल्ला, बांग्लादेश

You may have missed

देर रात तक चली मैराथन बैठक में दिखे एसएसपी दून के कड़े तेवर* *त्योहारी सीजन व आगामी वीआईपी कार्यक्रमों के दृष्टिगत अधीनस्थ अधिकारियों को दिये कडे निर्देश* ,त्यौहारी सीजन के दौरान ज्वैलरी शॉप्स तथा फाइनेंशियल संस्थानों में चेकिंग व प्रभावी गश्त के दिये निर्देश,आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पूर्व मे आपराधिक घटनाओं में प्रकाश में आये/जमानत पर चल रहे अभियुक्तों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके नियमित रूप से भौतिक सत्यापन के दिये निर्देश,अपराधों की समीक्षा के दौरान लम्बित घटनाओं के लम्बित रहने के कारणों की ली जानकारी, त्वरित अनावरण हेतु किया निर्देशित,सीसीटीएनएस के अन्तर्गत पोर्टलों में सभी सूचनाओं को समय से अध्यवधिक करने के दिये निर्देश, कोताही बरतने वालों को दी सख्त हिदायत.!

Share