देहरादून
आज दिनांक 11/09/2025 को वादी मानव जोहर निवासी नेमि रोड नियर कारमन स्कूल, डालनवाला देहरादून द्वारा कोतवाली डालन वाला में लिखित तहरीर दी की आज दिनाँक 11/09/25 की तड़के प्रातः उनके घर के बाहर खड़ी उनकी मर्सिडीज़ कर संख्या DL 7C S 2101 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया है। वादी द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर तत्काल कोतवाली डालनवाला में मु०अ०सं० – 126/25 धारा 303 (2) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर तत्काल को कोतवाली डालनवाला पर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमो द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटजो को चेक करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तो के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई, तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर मैन्युअल पुलिसिंग करते हुए घटना में शामिल 02 अभियुक्तो को घटना में चोरी की गई मर्सिडीज़ कार सँ० – DL 7C S 2101 के साथ लाडपुर के जंगलों से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह दोनों नशे के आदी हैं तथा अपने नशे के इंतेजाम के लिए उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। रात्रि में चोरी की नीयत से दोनो अभियुक्त नेमि रोड स्थित एक मकान में घुसे थे, जहां गॉर्ड को सोता देख उनके द्वारा उसके बगल में रखी मर्सिडीज़ कार की चाबी को उठाकर उक्त कार को चोरी किया गया था, जिसे अभियुक्त जनपद से बाहर ले जाकर बेचने की फिराक में थे। पुलिस से बचने के लिए अभियुक्तों द्वारा गाड़ी के आगे व पीछे की नंबर प्लेट को अखबार से ढका हुआ था।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1- मोनू पुत्र बलवीर प्रसाद निवासी कैनाल रोड, थाना राजपुर, देहरादून, उम्र – 25 वर्ष
2- अमन पुत्र आनंद निवासी कैनाल रोड, थाना राजपुर, देहरादून, उम्र – 25 वर्ष
*बरामदगी:-*
मर्सिडीज़ कार सँ० – DL 7C S 2101 *(कीमत 50 लाख ₹)*
*पुलिस टीम:-*
1- उ०नि० सतवीर भंडारी, चौकी प्रभारी आराघर
2- कां० विजय
3- कां० आदित्य राठी

More Stories
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास* *197.87 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं का शिलान्यास और 34.04 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं का लोकार्पण* *पेयजल, सड़क, शिक्षा, सुरक्षा और पुलिस अवस्थापना से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल.!
उत्तराखंड प्रदेश संगठन(रामबिलास) के प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तराखंड प्रभारी से क़ी मुलाक़ात, दोनों के बीच आगामी चुनाव को लेकर कई बिन्दुओ पर हुई विस्तार से बात.!
छेड़छाड़ के आरोपी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पीड़ित युवती के द्वारा दुष्कर्म का अभियोग कराया गया था पंजीकृत