March 8, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

डोईवाला पुलिस ने 31 लोगो को सिखाया “मर्यादा ” का पाठ,नदी किनारे हुड़दंग करने वालो से वसूला 7750/ रूपयो का जुर्माना।

राजधांनी पुलिस ने *ऑपरेशन मर्यादा* के तहत धार्मिक स्थलो व पर्यटक स्थलो पर शराब पीने वालो, हुड़दंग करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे उक्त आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी डोईवाला के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा स्वयं के नेतृत्व में टीम गठित कर पर्यटक स्थल गुलरघाटी नदी में *ऑपरेशन मर्यादा* के अंतर्गत कार्यवाही करने हेतु टीम गठित की गई।
गठित पुलिस टीम द्वारा पर्यटक स्थल मे सार्वजनिक स्थानों, रेस्टोरेंट, होटल ढाबा, सड़क किनारे व नदी मे अभियान चलाकर कर प्रभावी चेकिंग की गई। चेकिंग दौरान गूलर घाटी नदी मे शराब पीने वाले व शराब पीकर हुड़दंग व्यक्तियों पर पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये 31 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट मे चालान कर उनसे 7750 रूपये जुर्माना वसूला गया। तथा *सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वाले 15 व्यक्तियों के विरुद्ध कोटपा अधिनियम के अंतर्गत चालान किया गया*। सभी व्यक्तियों द्वारा अपनी गलती मानी गई। तथा माफी मांगी गई। सभी को हिदायत दी गई की दोबारा ऐसा न करे। स्थानीय लोगो द्वारा पुलिस कार्यवाही की प्रशंसा की गई। अभियान लगातार जारी है।

*पुलिस टीम*

1-उपनिरीक्षक किशन देवरानी चौकी प्रभारी हर्रावाला थाना डोईवाला देहरादून।
2-उ0नि0 सुमित चोधरी
4- हेड कांस्टेबल दीपक नेगी
5- कांस्टेबल विकास रावत
6-महिला कांस्टेबल बबीता रावत
7- हेड कासटेबल प्रवीण संधू ।

Share