
चमनलाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) डोईवाला
डोईवाला कोतवाली अंतर्गत
वादी इन्दर कुमार अरोडा पुत्र स्व0 राम प्रकाश अरोडा निवासी फ्लैट न0 709 सिद्वार्थ रेस कोर्स देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला पर 24 दिसंबर को प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात चोर द्वारा वादी के घर का ताला तोडकर वादी के घर से नगदी व अन्य सामान चोरी कर लिया है । तहरीर के आधार पर थाना डोईवाला पर *मु0अ0सं0: 314/2024 धारा 305ए/331(4) बीएनएस* बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
दूसरी तहरीर राहुल शर्मा पुत्र श्री शीशपाल शर्मा निवासी शिवा कॉलोनी जौलीग्रान्ट देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला पर 3 दिसंबर को दी गई , कि अज्ञात चोर द्वारा वादी के घर के ताले तोड़कर घर से नगदी, ज्वैलरी व अन्य सामान चोरी कर लिये है । तहरीर के आधार पर थाना डोईवाला पर *मु0अ0सं0: 351/2024 धारा 305 ए/331(4) बीएनएस* बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
डोईवाला कोतवाली निरीक्षक विनोद गोसाई ने पुलिस टीम गठित कर घटना स्थल के आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को खनगाल और संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गयी। सीसीटीवी फुटेजों से प्राप्त संदिग्धों के हुलिये से स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी अवगत कराते हुए सक्रिय किया गया।
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक 30 दिसंबर को भानियावाला, डोईवाला पर चैकिंग के दौरान अभियुक्त नासिर पुत्र कमरूद्वीन निवासी हुसैन मलकपुर शाहपुर थाना बेहट जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र: 37 वर्ष को उक्त दोनो अभियोगो से सम्बन्धित चोरी गयी सम्पति के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त नासिर से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि अभियुक्त नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये अभियुक्त द्वारा उक्त् चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था।
पुलिस टीम उ0नि0 सुमित चौधरी ,हे0का0 देवेन्द्र नेगी,का0 रविन्द्र टम्टा,का0 धर्मेन्द्र नेगी,का0 अजेन्द्र बुटोला,का0 अखिलेश कुमार
,का0 कुलदीप कुमार,का0 सचिन राणा ,हे0का0 किरन कुमार SOG देहरादून शामिल थे

More Stories
हरिद्वार की लक्सर पुलिस ने फ़र्ज़ी रक्त दान शिविर लगाकर लहू का व्यापार करने वाले पाँच आरोपियों को किया गिरफ्तार,.पकडे गये आरोपी ग्रामीण क्षेत्र के भोले भाले लोगो से रक्त दान कराकर बेचते थे महंगे दामों मे,पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से भारी मात्रा मे खून किया बरामद, पुलिस ने आरोपियों के वाहनों को भी किया सीज़,
एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति से अन्तर्राज्यीय नकबजन गिरोह आया दून पुलिस की गिरफ्त में,ज्वैलरी शॉप में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया सफल खुलासा,घटना को अजांम देने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 4 नेपाली मूल के अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी की गई लाखों रू0 कीमत की ज्वेलरी हुई बरामद,गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के है अपराधी, सुनियोजित तरीके से रैकी कर देते थे नकबजनी की घटनाओं को अजांम.!
भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा मसूरी मंडल ने अटल जी को किया याद, अटल के आदर्शों पर चलकर भारत को विश्वगुरु बनाने का लिया संकल्प !