
देहरादून की *कोतवाली डोईवाला पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार”के तहत नशा तस्करों पर कड़ा वार करते हुए अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करते हुए एक दंपति को गिरफ्तार किया है पुलिस ने पकडे गये आरोपियों के कब्ज़े से 02 किलो 482 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है पुलिस ने तस्करी मे प्रयुक्त कार को सीज भी सीज़ कर दिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार डोईवाला पुलिस द्वारा चौकी गेट लालतप्पड, डोईवाला पर सघन चैकिंग अभियान के दौरान संदिग्धता के आधार पर एक वाहन कार संख्या: यू0के0-07- बीवाई-1120 को रोककर पूछताछ की गई तो वाहन सवार दम्पत्ति द्वारा अपना नाम 01- ब्रिजेश पुत्र स्व0 पूशन लाल तथा 02- नीलम पत्नी ब्रिजेश बताया गया। वाहन की तलाशी लेने पर अभियुक्त ब्रिजेश के कब्जे से 01 किलो 276 ग्राम एवं अभियुक्ता नीलम के कब्जे से 01 किलो 206 ग्राम अवैध गांजा (कुल 02 किलो 482 ग्राम अवैध गांजा ) बरामद हुआ। दोनो अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार करते हुए गांजा तस्करी मे प्रयुक्त कार को सीज किया गया। दोनो अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0: 114/2026 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
1- ब्रिजेश पुत्र स्व0 पूशन लाल नि0 राजीव नगर डोईवाला, जनपद देहरादून, उम्र- 54 वर्ष
2- नीलम पत्नी ब्रिजेश नि0 राजीव नगर डोईवाला, देहरादून, उम्र- 38 वर्ष
*बरामदगी :-*
1- अभियुक्त ब्रिजेश के कब्जे से 01 किलो 276 ग्राम गांजा
2- अभियुक्ता नीलम के कब्जे से 01 किलो 206 ग्राम अवैध गांजा *(कुल 02 किलो 482 ग्राम अवैध गांजा )*
3- तस्करी में प्रयुक्त कार संख्या- यू0के0-07-बीवाई-1120
*पुलिस टीम :-*
1- अ0उ0नि0 मनोज कुमार
2- का0 वीर सिंह
3- का0 आशीष राठी

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों पर नकेल कसती दून पुलिस,वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही,अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा 12 वारंटियों को किया गिरफ्तार.!
मुज़फ्फरनगर की नई मंडी पुलिस ने शातिर अपराधी गैंगस्टर डकैती और आपराधिक घटनाओ मे वांछित बदमाश को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, पकड़ा गया आरोपी उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड की कई घटनाओ मे रहा था शामिल.!
टिहरी पुलिस की सतर्कता से एक है परिवार चार लोगो की बचाई जान,चारो लोग गंगा स्नान के दौरान बह गये थे गंगा के तेज़ बहाव मे, टिहरी पुलिस के जवानो ने अपनी जान पर खेलकर बचाई चारो की जान.!