
जिलाधिकारी सविन बंसल ने 73 वार्डो में कार्य कर रही वाटरग्रेस एंव इकोनवेस्ट द्वारा मानक के अनुरूप डोर-टू-डोर कूड़ा उठान एवं निस्तारण न किये जाने के फलस्वरूप नाराजगी जाहिर करते हुए सम्बन्धित कम्पनियों के विरूद्ध अर्थदण्ड की कार्यवाही के साथ ही टर्मिनेशन जारी करने के निर्देश दिए।
विगत दिनों कार्य प्रणाली में सुधार लाने हेतु दिए गए नोटिस के उपरान्त भी सुधार देखने को नही मिल रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने कम्पनी को टर्मिनेशन करने के निर्देश जारी कर दिए हैं तथा नई कम्पनी की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने उप नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि उक्त कम्पनियों द्वारा नई कंपनी आने तक करना होगा कूड़ा उठान का कार्य, यदि ऐसा नही करेंगे तो सम्बन्धित कम्पनियों के विरूद्ध 85 लाख की जमानती राशि जब्ती के साथ ही कंपनी को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।
नगर निगम परिसर में मुख्य नगर आयुक्त गौरव कुमार, उपनगर आयुक्त गोपालराम बिनवाल, गौरव जीसान सहित सम्बन्धित कम्पनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

More Stories
VIP बनकर माल रोड पर अपने प्राइवेट वाहन में हूटर बजाते हुए आमजन पर रौब झाड़ने वालो की पुलिस ने निकाली हेकड़ी, वाहन किया सीज
धाकड़ व धुरंधर के बाद “धैर्यवान धामी”, दो दिन तक हाई अलर्ट के बीच मुख्यमंत्री ने खुद संभाली कमान, दिल्ली, पंजाब व सिख प्रतिनिधियों से निरंतर संपर्क में रहे धामी
फर्जी शस्त्र लाइसेंस-हथियार नेटवर्क पर एसटीएफ की ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी,फ़र्ज़ी लाइसेंस मामले मे stf ने की 11वीं गिरफ्तारी,टीम ने अभियुक्त के कब्जे से 1 सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल एवं 09 जिंदा कारतूस किये बरामद।