
जिलाधिकारी सविन बंसल ने तहसील देहरादून के ग्राम आर्केडियाग्रांट में फसल धान के फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कृषकों संग खेत में धान की कटाई भी की । जिसमें 43.30वर्ग मीटर के प्लॉट में 17 किलो 500ग्राम धान की उपज प्राप्त हुई प्रयोग का संपादन राजस्व उप निरीक्षक द्वारा जी सी ई एस एवं सीसीई एग्री ऐप द्वारा किया गया एवं खेत से ही उत्पादन के डाटा को भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड किया गया उक्त आंकड़ों का प्रयोग फसलों के औसत उपज एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत किया जाता है।

More Stories
तीज के रंग में रंगी पुलिस लाइन देहरादून, गूंजे लोकगीत और खनकी चूड़ियां, पुलिस परिवार की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज का पर्व, दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ भव्य समारोह का शुभारंभ, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल- 2026 में मुख्यमंत्री ने किया लखपति दीदियों और महिला उद्यमियों का सम्मान
रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री