
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया बारिश के अलर्ट को देखते हुये जनपद में संचालित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय व निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में 21 जुलाई को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश भी दिये हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे ख़राब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन से संपर्क करें। उन्होंने विशेष रूप से संवेदनशील व आपदा संभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरतने और जल स्रोतों के नजदीक न जाने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को सभी स्कूलों में अवकाश की सूचना समय पर देने के निर्देश दिये हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार 21 जुलाई को जनपद गढ़वाल में भारी से अति भारी वर्षा, तेज गर्जना, आकाशीय बिजली तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही नदियों, नालों और गधेरों में जलस्तर बढ़ने का भी अंदेशा जताया गया है।

More Stories
लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं की आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश, ग्रोथ सेंटरों की व्यापक समीक्षा कर क्षमता बढ़ाने की कार्ययोजना तैयार करें : मुख्य सचिव
मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश, चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं का रखा जाए विशेष ध्यान