गोपेश्वर (चमोली)। जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना ने शनिवार को जनपद में हेलीपैड निर्माण कार्यो की प्रगति समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि हेलीपैड निर्माण कार्यो के लंबित प्रकरणों का तत्काल समाधान करते हुए निर्माण कार्यो को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। एसडीएम अपने क्षेत्रों में निर्माणधीन हेलीपैड कार्यो की स्वयं मॉनिटरिंग करें। जिन हेलीपैड का निमार्ण कार्य पूर्ण हो चुका है, उनका संचालन शीघ्र शुरू किया जाए।
जिलाधिकारी ने भू-वैज्ञानिक अधिकारी को एसडीएम से समन्वय करते हुए गोविदघाट, घांघरिया और औली में हेलीपैड निर्माण के लिए स्थल चयन करने के निर्देश दिए। थराली एसडीएम को कुलसारी में निर्माणाधीन हेलीपैड निर्माण कार्यो को गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि भविष्य की संभावनाओं और आवश्यकताओं को देखते हुए जनपद में नए हेलीपैड निर्माण के लिए भूमि चिन्हित करें। स्थान चिह्नित करते हुए सड़क से कनेक्टिविटी का भी विशेष ध्यान रखा जाए।
बैठक में बताया गया कि जनपद में 11 हेलीपैड का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जिसमें से हेमकुंड साहिब, कोठियासैंण और कुलसारी में निर्माण कार्य चल रहा है। सिंहधार, घांघरिया, वाण, रविग्राम औली, गोविन्द घाट, वेदनी में हेलीपैड निर्माण और भराडीसैंण में हेलीपैड विस्तारीकरण के कार्य विभिन्न स्तरों पर प्रक्रिया में चल रहे है। बैठक में उप जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, वन विभाग के एसडीओ जुगल किशोर, ग्रामीण विकास विभाग के अधिशासी अभियंता अला दिया, लोनिवि के सहायक अभियंता सचिन अशोक आदि मौजूद थे।

More Stories
डीएलएसए देहरादून का विशेष सघन निरीक्षण के दौरान नामचीन स्कूल क़ी बसों मे मिली बड़ी खामिया, निरिक्षण के दौरान एक्टिवा पर सर्कस के करतब दिखाते दिखी महिला को देखकर हैरान हुआ चेकिंग दस्ता,
एसएसपी अजय गणपति ने सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु ब्लैक स्पॉट्स का किया स्थलीय निरीक्षण, NH एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, जनपद के मुख्य दुर्घटना संभावित स्थलों एवं संवेदनशील मार्गों का किया निरीक्षण, NH एवं परिवहन विभाग के अधिकारी रहे मौजूद, दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एंटीमाइक्रोबियल स्टूअर्डशिप जागरूकता सप्ताह में विशेषज्ञों ने दीं महत्वपूर्ण जानकारियां, “वन हेल्थ, वन एक्शन रू एएमआर की रोकथाम के लिए अभी करें प्रयास” थीम पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचार ,100 से अधिक पीजी छात्र-छात्राओं एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने किया प्रतिभाग.!