
देहरादून जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका ने एनआईसी सभागार कलेक्ट्रेट परिसर से जनपद में मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण एंव वोटर आधार लिंक कार्यों की समीक्षा बैठक लेते हुए समस्त रिटर्निंग अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यों को युद्धस्तर पर सम्पादित करने के निर्देश दिए। साथ ही समस्त उप जिलाधिकारियों/रिटर्निंग अधिकारियों केा इस कार्य की प्रतिदिन माॅनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विकासखण्ड स्तर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड अधिकारी एवं सीडीपीओ की टीम गठित कर कार्यों में प्रगति बढाने के निर्देश दिए। उन्होंने उप जिलाधिकारियों अपने-अपने क्षेत्रों में स्कूल, कालेजों में भी अभियान चलाकर नये मतदाताओं को जोड़ने तथा आधार लिंक कार्यो में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए वे प्रतिदिन सभी उप जिलाधिकारी कार्यालयों से सूचना प्र्राप्त करते हुए प्र्रगति से अवगत कराए। मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी स्कूलों में प्रधानाध्यापकों को इस कार्य में सहयोग करने हेतु पत्र प्रेषित करें साथ ही उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्कूलों में टीम भेजकर अभियान चलाते हुए नये वोटरों को जोड़ने के निर्देश दिए। साथ इस कार्यों प्रचार-प्रसार करने को निर्देशित किया ताकि अधिक-अधिक मतदाता जो मतदाता सूची में जुड़ने से वंचित है तथा जुड़ने योग्य हो रहे है वह इससे लाभान्वित हो सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान वर्चुअल माध्यम से जुड़ी रही तथा एनआईसी सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ एस.के बरनवाल, उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, मसूरी शेलेन्द्र नेगी, डोईवाला युक्ता मिश्रा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पी.एस रावत उपस्थित रहे। उप जिलाधिकारी चकराता, विकासनगर, ऋषिकेश सहित सम्बन्धित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।
—0—
कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री