
,ऋण के बीमा होने के उपरान्त भी आश्रितों की फजीहत कराने वाले बैंको पर जिलाधिकारी सविन बंसल कड़ा रूख अपनाए हुए हैं। जिलाधिकारी ने 2 बैंको की आरसी काट दी है। डीएम ने केनफिन होम लि0 20 लाख व एचडीएफसी के प्रबन्धक की 14.74 लाख की आरसी काट दी है। अब जिलाधिकारी के रडार पर जिला प्रशासन निरंतर अपने कड़े फैसलों से जहां जनमानस को उनका अधिकार दिला रहा है वहीं जनमानस को अनावश्यक परेशान करने वालों पर भी नकेल कस रहा है, जिससे ऐसा कृत्य करने वालों में प्रशासन का खौफ भी बढा है। बावजूद इसके नये प्रकरण भी सामने आ रहे हैं।
जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में व्यथित उर्मिला डीएम से मिली उन्होंने अपनी फरियाद लगाई की उनके पति महिलपाल सिंह द्वारा वर्ष 2022 में एचडीएफसी बैंक से ऋण लिया था जिसका बैंक द्वारा बीमा भी कराया तथा प्रीमियम की किस्त भी जमा की गई पति महिपाल सिंह की मृत्यु होने के बाद बैंक वसूली के लिए परेशान कर रहे हैं, बैंक इंश्योरेंश कम्पनी से क्लेम करने के बजाय उनको परेशान क रहा है। जिस पर डीएम ने एचडीएफसी बैंक के प्रबन्धक जीवनगढ की 12.74 लाख की आरसी काट दी है।
दो बेटो की मॉ व्यथित विधवा माला देवी ने डीएम ने फरियाद लगाई की उनके पति स्व उदय शंकर द्वारा कैनफिन लि0 से रू0 20 लाख का ऋण मकान क्रय करने के लिए लिया गया था जिसका बीमा भी कराय गया है रू0 12.22 लाख किस्त भी जमा कराई गई हैं किन्तु पति की मृत्यु 20 जनवरी 2025 को हो गई थी, पति की मृत्यु के उपरान्त इश्योंरेश कम्पनी व बैंक के पास मकान के दस्तावेज हैं कम्पनी द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई है उनको परेशान किया जा रहा है उनके 2 नौनिहालों की पढाई भी बाधित हो रही है बैंक और इंश्योरेंश कम्पनी परेशान कर रही हैं जिस पर जिलाधिकारी ने केनफिन होम लि0 जीएमएस रोड के प्रबन्धक की रू0 22 लाख की आरसी काट दी है।

More Stories
सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा अलर्टनेस के साथ की जा रही चेकिंग, अंतरराज्यीय/अंतर्जनपदीय बॉर्डर व आंतरिक मार्गो पर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की करी जा रही चेकिंग
मुख्यमंत्री के “अपराध मुक्त उत्तराखण्ड” विजन को साकार करने में एसटीएफ का बड़ा प्रहार, फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
बम की धमकी से दहली मसूरी, नगर पालिका परिसर को कराया गया खाली, बम स्क्वॉड, पुलिस, साइबर सेल और खुफिया एजेंसियां अलर्ट; छानबीन में नहीं मिला कोई संदिग्ध विस्फोटक