
संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी, देहरादून ने उप-संभागीय परिवहन कार्यालय, विकासनगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न शाखाओं एवं अभिलेखों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।
निरीक्षण के महत्वपूर्ण बिंदु निम्नलिखित रहे—
• बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली, कैश रजिस्टर, सेवा का अधिकार रजिस्टर, तथा सी.एल. रजिस्टर का परीक्षण करते हुए सभी कर्मचारियों को समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
• आर.सी./डी.एल. हेतु कवर की उपलब्धता एवं व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
• चूँकि कार्यालय शहर से दूरी पर स्थित है, इस कारण मार्ग में स्पष्ट दिशा-सूचक बोर्ड (sign boards) लगाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए, ताकि आमजन को कार्यालय तक पहुँचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
• डी.एल. सेक्शन, टी.आर. सेक्शन, एनफोर्समेंट सेक्शन एवं न्यू रजिस्ट्रेशन सेक्शन का गहन निरीक्षण कर कार्यप्रणाली में पारदर्शिता व दक्षता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
• नीलामी (Auction) प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।
• कार्यालय परिसर की स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा कर स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया गया।
• Weeding Out प्रक्रिया को तीव्र गति से पूर्ण करने और लंबित अभिलेखों के समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देश प्रदान किए गए।
*. कार्यालय में एआरटीओ प्रशासन के निर्देशन में , आर आई प्रवीण कुमार द्वारा दो पहिया एवं चार पहिया वाहन का दक्षता परीक्षण कार्य बहुत ही अच्छे तरीके से किया जा रहा था ।
* विकासनगर कार्यालय 2014 से dhalipur स्थित सिचाई विभाग के पुराने भवनों में संचालित है l राजस्व विभाग की आख्या अनुसार क्षेत्र में निःशुल्क भूमि की उपलब्धता न होने के कारण उक्त भूमि को परिवहन विभाग को स्थानांतरित करने की कार्यवाही की गई l 2023 में सिंचाई विभाग के साथ inspection में तथ्य सामने आया कि उक्त भूमि 2021 में UJVN के नाम हो गई है l यहां लगभग 8 hectare भूमि UJVN को transfer हुई है lवर्तमान कार्यालय उक्त हस्तांतरित भूमि के एक छोर पर स्थित है एवं बड़े वाहनों के आवागमन तथा पब्लिक ट्रांसपोर्ट की उपलब्धता की दृष्टि से एक उपयुक्त स्थान है कार्यालय एवं driving ट्रैक हेतु जनहित में भूमि हस्तांतरण की आवश्यकता है ,एक छोर पर स्थित होने के कारण UJVN के प्रोजेक्ट में कोई बाधा नहीं आएगी lट्रैक हेतु 4000sq mt शेष कार्यालय के लिए lआस पास की भूमि पर सोलर panel लगाने का कार्य प्रारंभ हो चुका है l वर्तमान परिसर जो कि लगभग 5500sq mt है में सिचाई विभाग के रिकार्ड भी रखे हुए हैँ l निवेदन है उक्त भूमि में कार्यालय एवं driving track हेतु 7000 – 8000 sq mt भूमि का चयन करते हुए हस्तांतरित किए जाने के संबंध में एआरटीओ प्रशासन को निर्देशित किया गया की परिवहन मुख्यालय से समन्वय करते हुए कार्यवाही को गति दीं जाए ।

निरीक्षण के उपरांत संभागीय परिवहन अधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया कि कार्य निर्धारित मानकों, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपादित हों, जिससे जनता को बेहतर, सरल एवं त्वरित सेवाएँ उपलब्ध करायी जा सकें।
निरीक्षण के समय एआरटीओ प्रशासन विकासनगर मनीष तिवारी एवं एआरटीओ प्रवर्तन अनिल नेगी , आर आई प्रवीण कुमार व अन्य स्टाफ उपस्थित रहा ।

More Stories
उत्तराखंड पत्रकार यूनियन (मीडिया राइट) का भव्य प्रदेश स्तरीय होली मिलन समारोह: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी होली की शुभकामनाएं, कई क्षेत्रों के उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं को सम्मानित किया !
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार
उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न, प्रत्येक डिवीजन में बड़े मृदा-जल संरक्षण प्रोजेक्ट के निर्देश