
आगामी मानसून को देखते हुए जिलाधिकारी देहरादून सोनिका ने सभी संबंधित अधिकारीयो की बैठक ली, बैठक में जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को निर्देशित किया कि विभागों से आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत बनाई गई उनके विभाग की कार्ययोजना निर्धारित प्रारूप पर प्राप्त की जाए, जिस पर कार्य प्रारंभ होने के साथ ही कार्य पूर्ण होने की तिथि का उल्लेख किया गया हो। जिला अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, पेयजल निगम, अधिशासी अधिकारी नगर पालिक परिषद मसूरी के स्वयं बैठक में प्रतिभाग न करने ना ही लिंक अधिकारी को भेजे जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को संबंधित विभागों के अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। तथा जिन विभागों द्वारा अभी तक मानसून की तैयारियों की कार्य योजना प्रस्तुत नहीं की गई है, उनको आपदा एक्ट लगाते हुए पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने नगर निगम एवं नगरपालिका परिषदों को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत जलभराव वाले स्थान चिन्हित करते हुए जल निकासी की व्यवस्था करने के साथ ही नालियों की सफाई करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संस्थान को पेयजल की लीकेज ठीक करने तथा आपदा परिचालन केंद्र की ओर से पार्षदों एवं वार्ड सदस्यों को पत्र प्रेषित करने के भी निर्देश दिए यदि उनके क्षेत्र में कहीं पानी की लीकेज है आपदा कंट्रोल रूम को सूचित करें ताकि मानसून से पूर्व ही लिकेज पेयजल लाईन ठीक कर ली जाए। उन्होंने विद्युत विभाग को जर्जर विद्युत पोल बदलने तथा झूलती विद्युत लाईन ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को संभावित आपदा प्राभावित क्षेत्रों में उपकरण, स्टोरेज, मानव संसाधन आदि की सूचना आपदा परिचालन केंद्र को प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को निर्देश दिए डंपिंग जोन के मलबे को दिखवा लें ताकि संभावित आपदा की स्थिति ना बने।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद डोईवाला, विकासनगर बी.पी भट्ट, हरबर्टपुर भगवन्त सिंह, अधि0 अभि0 आर.डब्लू.डी अनिल कुमार, अधि0 अभि0 पीएमजीएसवाई कालसी सुनिल कुमार, अधि0 अभि0 विद्युत राकेश कुमार, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी दीपशिखा रावत सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
—0—
कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून।

More Stories
ट्रांसज़ेन्डर अधिवेशन मे स्कूल ऑफ़ लॉ, मायदेवी यूनिवर्सिटी के छात्रों ने की सहभागिता”,हाईकोर्ट जस्टिस राजेश टंडन ने प्रतिभागियो को दिये प्रशंसा पत्र !
देहरादून क़ी रायपुर पुलिस ने स्पा सेंटर क़ी आड़ मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का किया पर्दाफाश,साहस्तराधारा रोड़ क़ी मैन रोड़ पर सन राइज स्पा पर एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम ने दबिश देकर एक महिला को किया गिरफ्तार, टीम को मौके से बड़ी मात्रा मे आपत्तिजनक सामग्री क़ी बरामद.!
बाल दिवस पर यातायात पुलिस की अनूठी पहल, 400 बच्चों को सिखाए सड़क सुरक्षा के नियम,जवाहरलाल नेहरू युवा केंद्र में आयोजित किया गया यातायात जागरूकता कार्यक्रम,छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर दिलाई गई पालन की शपथ,बच्चों को बनाया गया सड़क सुरक्षा का संदेशवाहक, परिजनों एवं आमजन को जागरूक करने की अपील.!