
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने रिस्पना से बंजारावाला, कारगी चैक, जोगीवाला, 6 नंबर पुलिया, सहत्रधारा क्रॉसिंग , सर्वे चैक, परेड ग्राउंड, राजपुर रोड, प्रिंस चैक, हरिद्वार रोड का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कार्य स्थल पर बने रहने के निर्देश दिए। बंजारावाला में धीमी कार्य प्रगति पर यूयूएसडीए (उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी) के अधिकारियों से नाराजगी व्यक्त करते हुए नाराजगी व्यक्त की। रिस्पना से बंजारावाला जोगीवाला तक उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी के अधिकारियों को कार्य प्रगति बढाने के निर्देश दिए। प्रिंस चैक, सर्वे चैक, सहस्त्रधारा क्रासिंग एवं पर लोनिवि प्रांतीय खण्ड तथा जोगीवाला, 06 नवम्बर पुलिया पर अस्थाई खण्ड लोनिवि के अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों की नियमित माॅनिटिरिंग करते हुए कार्य प्र्रगति में तेजी लाएं साथ स्पष्ट निर्देश दिए निर्माण स्थलों पर सुरक्षा के इंतजाम बनाए ताकि किसी प्रकार की घटना घटित न हो। उन्होंने शहर में सड़कों पर जलभराव की स्थिति पर नाराजगी जाहिर करते हुए नगर निगम एवं लोनिवि को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने नालियों के निर्माण एवं नालियां खोले जाने के कार्यों को यथाशीघ्र करें। निरीक्षण के दौरान लोनिवि, यूयूएसडीए सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!