श्रीमती सोनिका ने ऋषिकेश में बनाए गए चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप पंहुचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने ट्रांजिट कैम्प में यात्रियों से वार्ता की था उनका हालचाल जाना।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रियों हेतु समुचित मूलभूत सुविधाएं यथा, पेयजल, भोजन, शौचालय, आदि व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे। जिला प्रशासन द्वारा यात्रियों के ठहरने हेतु निशुल्क व्यवस्था बनाई गई है। जिलाधिकारी ने ट्रांजिट कैंप में सफाई व्यवस्था देखी नगर निगम के अधिकारियों को सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका ध्यान रखे। उन्होंनें अधिकारियों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित यात्रा हेतु सुगम व्यवस्था बनाने तथा यात्रियों को व्यवस्थित यात्रा हेतु शासन-प्रशासन द्वारा बनाई गई व्यवस्थाओं का पालन करते हुए सहयोगी अपेक्षा की। यात्रियों को ट्रांजिट कैम्प परिसर सहित चिन्हित विश्राम स्थलों पर ठहराया गया है।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लोकजीत सिंह, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश कुमकुम जोशी, सहित पुलिस के अधिकारी एवं अन्य अधिकारी/कार्मिक उपस्थित रहे।

More Stories
पुलिस की अलग- अलग टीमों द्वारा बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही, 12 संदिग्ध व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट में चालान कर किया गया जुर्माना
गाड़ी की नम्बर प्लेट बदलकर मोबाइल स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाले 2 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
4 और 5 मई को देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत एवं ऊधम सिंह नगर जनपदों में ऑरेंज अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने सावधानी बरतने के दिए निर्देश