जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अपने लाव लकशर के साथ रायपुर विकासखंड कार्यालय पहुच कर ब्लाक का औचक निरीक्षण किया,जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान उपस्तिथि पंजिका का अवलोकन किया जिसके बाद कर्मचारियों को बुलाकर सभी की उपस्थिति की जांच की साथ ही फील्ड पर गए कार्मिकों की वीडियो कॉल कर उनके बताये अनुसार फील्ड की उपस्थिति की जांच की जिलाधिकारी के इस तरह अचानक विकास खंड कार्यालय पहुंचने से पूरे ब्लाक मे अफरा-तफरी का माहौल देखा गया जिलाधाकारी सोनिका ने बताया कि ड्यटी मे लापरवाही कतई बर्दाश्त नही की जायेगी।
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज विकासखण्ड रायपुर कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय में व्यवस्था देंखी। जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करते हुए उपस्थित कार्मिकों को नामवार बुलाते हुए उपस्थिति जांची। फील्ड में गए कार्मिकों को वीडियोकॉल से जांची उपस्थिति। फोन न उठाने वाले दो फील्ड पर गए कार्मिकों का एक दिन का सीएल की कटौति के निर्देश खण्ड विकास अधिकारी को दिए।
जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि जो कार्मिक कार्यालय में रहतें है वे अपनी सीटों पर बैठकर जनमानस की समस्याएं निपटाएं। उन्होंने कहा कि जो कार्मिक फील्ड पर रहते हैं उनका पूर्ण विवरण यात्रा रजिस्टर में अंकन किया जाए। उन्होंने विकासखण्ड कार्यालय परिसर में स्थित महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित कैंटीन का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखी तथा महिला समूहों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कार्मिकों के कार्यों की मॉनिटिरिंग के साथ ही कार्यालय में आवेदनों के सापेक्ष किये गए समाधान की भी अपने स्तर पर नियमित समीक्षा करें ताकि लोगों को अनावश्यक ना भटकना पड़े। उन्होंने कार्यालय परिसर साफ-सफाई एवं सामग्री को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, खण्ड विकास अधिकारी अर्पणा बहुगुणा सहित कार्यालय के कार्मिक उपस्थित रहे। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण भी किया।


More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!