देहरादून
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने बिंदाल नदी के समीप संगम विहार एवं सत्तोवाली घाटी गांधीग्राम के साथ ही चुना भट्टा के पास रिस्पना नदी पुल के समीप निरीक्षण किया। उन्होंने जनपद में नदी किनारे निवास कर रहे लोगों को चिन्हित कर सुरक्षा के दृष्टिगत उनको अन्यंत्र सार्वजनिक स्थान पर स्थानानतरण करने की वैकल्पिक व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए ताकि आवश्यकता पड़ने पर लोगों को नजदीकि स्थानों पर स्थानान्तरित किया जा सके।
जिलाधिकारी ने नगर निगम को नदी,नाले की साफ-सफाई तथा लोनिवि के अधिकारियों को पुल एवं रास्तों के मरम्मत करने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों से भी वार्ता की कूड़ा नदी में न फेंकने का अनुरोध किया है। उन्होंने चुना भट्टा के समीप रिस्पना नदी किनारे बस्ती एवं पुल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को चैनालाइजेशन का कार्य करने तथा नदी के मलवे की सफाई कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोनिवि एवं नगर निगम को ड्रेनेज सिस्टम ठीक करने तथा जहां बरसातों में पानी ठहरता है, पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था बनने तक पानी निकालने हेतु वैकल्पिक व्यवस्थाएं बनाई जाएं ताकि जलभराव न हो।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा व अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ0 शिव कुमार बरनवाल, अधि0 अभि0 लोनिवि डीसी नौटियाल, अधि0 अभि0 अनुसंधान एवं नियोजन खंड राजेश लांबा, अभि0 मुस्ताक आलम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

More Stories
एम्स ऋषिकेश मे विश्व स्तनपान सप्ताह में ब्रेस्टफीडिंग चैंपियन माताओं का हुआ सम्मान, वार्षिक सप्ताहव्यापी समारोह में विशेषज्ञ वेबिनार, जनजागरूकता संवाद, नाटक, क्विज, पोस्टर प्रतियोगिताओं का किया आयोजन.!
14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर, देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, डीएम देहरादून ने कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और आंगन वाड़ी केंद्रों की कल को छुट्टी के आदेश किये जारी.!
सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित, सुलभ एवं जनोन्मुख बनाने के उद्देश्य से सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) की बैठक हुई सम्पन्न,सभी स्कूल बसों और अन्य सार्वजनिक परिवहन वाहनों को लेकर विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा के बाद बनी सहमती !