देहरादून
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में आज प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 77 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद, अतिक्रमण से संबंधित प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त पेशंन, भू-कटाव, रोजगार, भुगतान, सड़क, शिक्षा, शस्त्र लाईसेंस, अवैध निर्माण आदि से संबंधित प्राप्त हुई। जिनमें अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा जिन शिकायतों पर जांच/आख्या की आवश्यकता है को संबंधित विभागों को हस्तान्तरित की गई।
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने उपस्थित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जो शिकायतें जनसुनवाई में प्राप्त हो रही है उनका निर्धारित समयावधि के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करें तथा जो प्रकरण न्यायालयों में लंबित है अथवा जिला स्तर के नहीं है ऐसे प्रकरणों में संबंधित शिकायतकर्ता को सूचित करते हुए शासन स्तर के प्रकरणों को निस्तारण हेतु शासन को प्रेषित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी यह ध्यान रखें जो शिकायतें/प्रकरण जनसुनवाई में प्राप्त हुआ है उसका निस्तारण हो सभी अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि वह प्रकरण दोबारा जनसुनवाई में न आए, यदि ऐसा होता है तो इसको गम्भीरता से लिया जाएगा।
जनसुनवाई में मुख्य विकास अधिकारी झरना कंमठान, प्रभागीय वनाधिकारी नितीशमणी त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी के.के मिश्रा व डाॅ0 एस.के बरनवाल, उप जिलाधिकारी मसूरी नरेश चन्द्र दुर्गापाल, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म जोशी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ मनोज उप्रेती, सहित संबंधित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे तथा उपजिलाधिकारी चकराता, विकासनगर, डोईवाला एवं ऋषिकेश आनलाइन माध्यम से जुड़े रहे।

More Stories
देश की आजादी की 80 वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर बी डी इंटर कॉलेज भगवानपुर ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए निकाली तिरंगा यात्रा.!
स्वतंत्रा दिवस से पूर्व देहरादून पुलिस अलर्ट मोड़ पर, शहर से लेकर देहात तक चला सघन चेकिंग अभियान, होटलों धर्मशालो सहित खंगले रेलवे स्टेशन और बस अड्डे,हर शख्स की सुरक्षा ही हमारा पहला कर्तव्य -एसएसपी देहरादून प्रमेंद डोभाल.!
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देहरादून में निकली भव्य तिरंगा यात्रा* *न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग.!