देहरादून
गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में बैठक आयोजित करते हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउण्ड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम तथा कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा एवं बैठने की व्यवस्था, बेरिकेटिंग,यातायात प्लान आदि सुचित व्यवस्था को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी अपने-2 विभागों के अन्तर्गत किये जाने वाले कार्यों को देख लें तथा समय से कार्यों को पूर्ण करें। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को तहसील अन्तर्गत होने वाले कार्यक्रमों के साथ ही सरकारी भवनों पर प्रकाश व्यवस्था, चौराहों की सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने 26 जनवरी की पूर्व संध्या से ही मुख्य चौराहों देशभक्ति के गीतों को बजाने तथा शासकीय भवनों को प्रकाशमान करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम एवं नगर निकायों अपने-2 क्षेत्रार्न्तगत सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होंने एमडीडीए को शहर में प्रकाशमान व्यवस्था करने को निर्देशित किया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून हेमंत कुमार, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिह, पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय जैन, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा उप जिलाधिकारी चकराता, डोईवाला एवं ऋषिकेश वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

More Stories
स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह संपन्न,“डिग्री के साथ मानवता की सेवा का दायित्व भी जुड़ा है”- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा,“युवा शक्ति ही उत्तराखंड और राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत”- मुख्यमंत्री धामी !
हरिद्वार की बाहदराबाद पुलिस ने शातिर बाइक चोर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से चोरी की बाइक और अवैध तमंचा किया बरामद, उत्तरप्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है आरोपी सोनू शाह !
जयपुर के चकासु मे दर्दनाक सड़क हादसे मे 5 लोगो की मौत, ट्रेलर के पीछे घुसी तेज रफ़्तार कार !