
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विकास खण्ड थलीसैंण के पैठाणी स्थित विश्व प्रसिद्ध राहु मंदिर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर तक पहुंच मार्ग और पैठाणी बाजार में पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से बातचीत कर राहु मंदिर विकास की संभावनाओं पर चर्चा की। प्रतिनिधियों ने बताया कि यदि प्रस्तावित मार्ग और पार्किंग का निर्माण हो जाता है तो श्रद्धालु आसानी से पार्किंग स्थल से सीधे मंदिर तक पैदल पहुंच सकेंगे। इससे न केवल श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि क्षेत्रीय व्यापार को भी बल मिलेगा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मंदिर परिसर और उसके आसपास के क्षेत्र को विकसित करने हेतु विस्तृत मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा पैठाणी में हेलीपैड निर्माण के लिये उपयुक्त स्थल चिन्हित करने को कहा। जिलाधिकारी ने जल संरक्षण हेतु सारा (स्प्रिंग एंड रिवर रिज्युविनेशन अथॉरिटी) अभियान के तहत मंदिर के आसपास के जलस्रोतों और संगम पर स्थित दोनों नदियों की सफाई के निर्देश अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान पैठाणी व्यापार सभा अध्यक्ष नरेंद्र नेगी, पूर्व गढ़वाल मंडल विकास निगम उपाध्यक्ष राजेंद्र रौथाण व अन्य मौजूद थे।

More Stories
मसूरी में जुटे 550 नेत्र विशेषज्ञ, आधुनिक सर्जरी पर होगा मंथन गणेश जोशी ने किया उत्तराखंड आईकॉन-2026 का शुभारंभ, बोले- अब देहरादून में भी उपलब्ध हैं आंखों के बेहतर इलाज की सुविधाएं
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री
*मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति