देहरादून। डीएम ने जनसुनवाई में लगातार आ रही जमीन फर्जीवाड़े की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए भूमाफिया पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीएम ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि धोखाधड़ी कर जमीन बेचने के आरोपियों पर गुंडा ऐक्ट और गैंगस्टर ऐक्ट में कार्रवाई की जाए।
जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलक्ट्रेट में सोमवार को जनसुनवाई हुई। इसमें 69 शिकायतें दर्ज हुईं। इसमें ज्यादा शिकायतें जमीनों पर कब्जे, अतिक्रमण से संबंधित थीं। ऐसे में डीएम ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया। देहरादून में पुलिस भी जमीन फर्जीवाड़े के आरोपियों का चार्ट तैयार कर रही है। चूंकी जमीन से जुड़ी शिकायतें एसडीएम के पास भी आती हैं, इसलिए उन्हें भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बता दें कि गुंडा ऐक्ट में जिला बदर की कार्रवाई की जाती है। पिछले हफ्ते ही देहरादून पुलिस ने जमीन फर्जीवाड़े के एक आरोपी के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की थी। जनसुनवाई में सड़क ठीक कराने, भूमि अभिलेखों में नाम ठीक कराने, राज्य आंदोलकारी चिह्नीकरण, रिटायरमेंट के बाद पेंशन नहीं मिलने की शिकायतें आईं। डीएम ने निर्देश दिए कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की देयकों का भुगतान 15 दिन और पेंशन प्रकरण को एक माह के भीतर निस्तारित कराएं।

More Stories
बीरोंखाल को मिली 440.4 लाख की सौगात, *सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर,. उत्तराखण्ड जलवायु अनूकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत हो रहें हैं करोड़ों के काम: महाराज
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 तथा अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के लिए ₹ 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद, दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों से संवाद कर मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश