March 22, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

गंगोलगांव में जिलाधिकारी ने किया फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण

गोपेश्वर (चमोली)। जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने शुक्रवार को राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र पपडियाणा के अन्तर्गत ग्राम गंगोलगांव में धान की फसल पर किए जा रहे क्रॉप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने महिलाओं के साथ धान की लवाई भी की। राजस्व विभाग ने काश्तकार बचन सिंह बिष्ट के धान के खेत में 30 वर्ग मीटर का प्लाट बनाकर नियमानुसार क्रॉप कटिंग का प्रयोग किया। निर्धारित आकार के प्लाट में धान की उपज 2.7 किलोग्राम का उत्पादन प्राप्त हुआ। अत्यधिक वर्षा के कारण धान की उपज कम पाई गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने भू-अभिलेखों की जांच करते हुए काश्तकारों को खेती से संबंधित नई तकनीक के बारे में जानकारी भी दी।

जिलाधिकारी ने कहा कि क्रॉप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही जिले में फसलों के औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े एकत्रित किए जा रहे है तथा जिले में हो रहे उत्पादन की सटीक जानकारी हासिल की जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ मिलेगा। जिलाधिकारी ने किसानों से कृषि एवं अन्य आवश्यक संसाधनों से संबंधित समस्याओं एवं चुनौतियों की जानकारी प्राप्त करते हुए उनके समाधान के लिए सुझाव भी दिए।

गौरतलब है कि प्रत्येक राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र में क्राप कटिंग प्रयोग खेत में 30 वर्ग मीटर प्लाट बनाकर उसमें उत्पादित फसल के बीज को लिया जाता है, जिसे 15 दिनों तक सूखने के लिए रखा जाता है। इसके पश्चात दानों की तौल लेकर उत्पादन की गणना की जाती है। क्रॉप कटिंग प्रयोगों से प्राप्त उत्पादन के आंकड़ों के आधार पर क्षतिपूर्ति एवं फसल बीमा की राशि की गणना तथा विभिन्न फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की गणना की जाती है। क्रॉप कटिंग के दौरान राजस्व उप निरीक्षक दलबीर सिंह चौहान, अपर सांख्यिकी अधिकारी कुसुम रावत, सहायक भूलेख अधिकारी हरीश चन्द्र पांडेय, काश्तकार बचन सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

You may have missed

Share