राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव को प्रभावित करने वाली अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ जिला कलेक्टर के एनआईसी सभागार में बैठक कर पुलिस विभाग, आबकारी विभाग, परिवहन विभाग और वन क्षेत्र में वन विभाग को आपसी समन्वय से सभी बैरियरों विशेषकर अंतर्जनपदीय बैरियर को सक्रिय करते हुए लोकसभा चुनाव को गलत तरीके से प्रभावित करने वाली अवैध सामग्री (शराब, कैश, शस्त्र, नारकोटिक्स सामग्री इत्यादि) के आवागमन पर निगरानी करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता अमल में आते ही सभी बैरियरों पर स्थैतिक निगरानी टीम (एफएसटी) की तैनाती सुनिश्चित करें और 24 घंटे सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से निगरानी करना सुनिश्चित करें
तथा की जाने वाली एनफोर्समेंट की कार्रवाई की दैनिक रिपोर्ट भी प्रेषित करना सुनिश्चित करें।उन्होंने आबकारी विभाग को भी निर्देशित किया कि जनपद में स्थित सभी शराब की दुकानों के संचालकों को भी आदर्श आचार संहिता के मानकों का अनुपालन करवाने की एडवाइजरी जारी करते हुए उसका अक्षरशह अनुपालन करवायें। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, अपर जिला अधिकारी ईला गिरी, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप काला, मुख्य कोषआधिकारी गिरीश चंद्र, जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!