राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु निर्वाचक नामावली में नये मतदाताओं को शामिल किये जाने के लिए बीएलओ द्वारा की जा रही फॉर्म-6 की कार्यवाही का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जी0बी0 पंत इंजिनियरिंग कॉलेज का दौरा किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कॉलेज में शिक्षणरत 1700 छात्रों सहित तीन दर्जन से अधिक फेकल्टी स्टॉफ को आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन में सक्रिय भागीदारी हेतु अपना नाम फॉर्म-06 के माध्यम से निर्वाचक नामावली में अनिवार्य रुप से शामिल करवाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करवाना उनके मुख्य लक्ष्यों में से एक है। निर्वाचक नामावली में नये मतदाताओं को शामिल किये जाने हेतु बूथ स्तर पर बीएलओ द्वारा फार्म-06 की कार्यवाही गतिमान है। इसी को लेकर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने घुड़दौड़ी बूथ के अन्तर्गत आने वाले जीबी पंत इंजिनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कॉलेज में शिक्षणरत 1700 छात्रों में आधे से अधिक छात्र ऐसे है जो लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। लेकिन बीएलओ द्वारा इन छात्रों के नाम निर्वाचक नामावली में शामिल किये जाने के लिए फार्म-06 नहीं भरवाये गये थे, जिसपर जिलाधिकारी ने नाराजगी प्रकट करते हुए राजस्व उपनिरीक्षक निर्मला रावत का माह अगस्त का वेतन रोकने व बीएलओ कार्यशैली में सुधार लाते हुए कालेज के छात्रों व स्टॉफ का फार्म-06 भरवाने के निर्देश दिये हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने कॉलेज के छात्रों को लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान के महत्व की जानकारी दी गई।

More Stories
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, *उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, *मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के की बैठक
पटेलनगर क्षेत्र में लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रहे 3 व्यक्तियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया, *डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने अधिकारियों, नगर निगम कर्मियों एवं विद्यालय की छात्राओं के साथ स्वयं उठाया कूड़ा, स्वच्छता का दिया संदेश