
राजेन्द्र शिवाली(राष्ट्रीय दिया समाचार)कोटद्वार
*सर झुके बस उनकी शहादत में, जो शहीद हुये हमारी हिफाजत में।*
दिनाँक 26.07.2023 को कारगिल विजय दिवस के मौके पर वर्ष-1999 में कारगिल युद्ध में देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारतीय सेना के वीर सपूतों को एजेन्सी चौक पौड़ी के समीप स्थित अमर जवान स्तंभ पर जिलाधिकारी पौड़ी श्री आशीष चौहान व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी| साथ ही कारगिल युद्ध में शहीद भारतीय सैनिकों के बलिदान और शौर्य को भी याद करते हुए पुलिस गार्द द्वारा शहीदों को सलामी दी गयी।

कारगिल विजय दिवस श्रद्धाजंलि के दौरान मा0 विधायक पौड़ी श्री राजकुमार पोरी, अपर जिलाधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, पूर्व सैनिक आदि मौजूद रहे।

More Stories
देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र* *12 अक्टूबर को होगा मतदान, 14 अक्टूबर को मतगणना के बाद घोषित होंगे परिणाम.!
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली