-अल्ट्रासाउंड केंद्र किया सील, संचालक को सीएमओ के समक्ष प्रस्तुत होने के दिए निर्देश
गोपेश्वर (चमोली)। पीसी एंड पीएनडीटी कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिला निरीक्षण एंव मूल्यांकन समिति ने अरिहंत चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया गया। जिसके बाद समिति ने चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड संचालक के मौजूद न होने के चलते अल्ट्रासाउंड सेंटर सीज कर दिया है। निरीक्षण टीम ने चिकित्सालय प्रबंधन को संचालक को मुख्य चिकित्साधिकारी के समक्ष प्रस्तुत होने के निर्देश दिए हैं।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि अल्ट्रासाउंड कक्ष, गर्भवती महिलाओं के पंजकीरण और दस्तावेजों के साथ अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण दस्तावेजों के सही रख-रखाव नहीं पाया गया। जिसके बाद टीम की ओर से अल्ट्रासाउंड केंद्र को सीज कर मशीन के संचालक को मुख्य चिकित्साधिकारी के सम्मुख प्रस्तुत होने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर डीजीसी फौजदारी प्रकाश भंडारी, हिमाद संस्था के सचिव उमा शंकर बिष्ट तथा पीसी एंड पीएनडीटी के जिला समन्वय संदीप कंडारी मौजूद थे।

More Stories
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की वारंटियो पर ताबडतोड कार्यवाही, 3 दिनों में 15 वारंटियो को किया गिरफ्तार
जेसीबी मशीन हेतु लोन दिलाने के नाम पर वादिनी के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
उत्तराखण्ड में SSR की शुरुआत, ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, 11 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियों को दर्ज करने का समय, 4 जनवरी 2027 को किया जाएगा मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन