
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने आज छतरीधार स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने ईवीएम नोडल अधिकारी को निर्देश दिये कि जिन ईवीएम मशीनों का प्रथम रेण्डमाइजेशन हुआ है, उन्हें एकत्रित कर विधानसभावार अलग कक्ष में शिफ्ट करें। गुरूवार को भारत निर्वाचन आयोग के ईएमएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से जनपद पौड़ी की छह विधानसभाओं का राजनैतिक दलों की उपस्थिति में ईवीएम मशीनों का प्रथम रेण्डमाइजेशन किया गया। इसके बाद इन मशीनों को विधानसभावार अलग कक्ष में रखा जायेगा। राजनैतिक दलों की उपस्थिति में बेलेट यूनिट 1604, कंट्रोल यूनिट 1604 तथा वीवीपैट 1627 का प्रथम रेण्डमाईजेशन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम नोडल अधिकारी को सुरक्षा बलो के साथ ईवीएम मशीनों को विधानसभावार सिफ्ट करने के निर्देश दिये। इस दौरान ईवीएम नोडल अधिकारी शिवा, तहसीलदार दीवान सिंह राणा सहित अन्य अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहे।

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द