
आप भी अगर अपनी लडकी को ब्यूटीशियन, फैशन डिजाइन या फिर अन्य कोर्स कराने की सोच रहे हो तो ये खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है कुछ संस्थन बहुसंख्यक समाज की लडकियो की दोस्ती अल्पसंख्यक समाज के लडको के साथ कराकर उनका धर्मपरिवर्तन कराने का काम कर रही है ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से आया है जहा पर धर्मांतरण कराने के आरोप में लैक्मे फैशन अकादमी की संचालिका और उसके पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक (नगर) अखिलेश भदौरिया ने शुक्रवार को बताया कि 23 जुलाई को एक शिकायती पत्र मिला था,जिसमें बताया गया था कि कांठ रोड़ स्थित लैक्मे फैशन अकादमी में ब्यूटी कोर्स सिखाए जाते हैं। शिकायत में छात्राओं ने मज़हबी तौर पर भेद-भाव बरतने समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए थे।
आरोप हैं कि अकादमी में मतांतरण के लिए उकसाते हुए छात्राओं का ब्रेन वॉश किया जाता है। छात्राओं को दूसरे मज़हब के लड़कों के साथ दोस्ती करने के लिए यह कह कर प्रेरित किया जाता है कि मुस्लिम लड़कों से शादी करोगी तो खुश रहोगी।प्रशिक्षुओं के कलावा, मंगलसूत्र पहनकर आने पर भी उत्पीड़न किए जाने के आरोप लगाए गए। थाना सिविल लाइंस पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज़ कर अकादमी को सील कर दिया था।

पुलिस ने शुक्रवार को अकादमी संचालिका रक्षंदा ख़ान व पति शाहनवाज़ ख़ान को गिरफ़्तार कर लिया।
इससे पूर्व बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) समेत अन्य कई हिंदू संगठनों ने लैक्मे फैशन अकादमी में मतांतरण के विरोध में आरोपियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं।
गौरतलब है कि धर्मांतरण को प्रोत्साहित करने के लिए अकादमी संचालिका रक्षंदा ख़ान विवादों में उस समय घिर गई जब अकादमी में ट्रेनिंग ले रही युवतियों ने डायरेक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की थी।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश