
श्री नीलकंठ कांवड़ यात्रा के सकुशल संपन्न होने पर पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार ने त्रिवेणी घाट ऋषिकेश में गंगा आरती करते हुये माँ गंगा का आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात जय श्री फार्म हाउस वेंकट हॉल निकट नटराज चौक ऋषिकेश में महोदय ने श्री नीलकंठ कावड़ यात्रा के दौरान भारी बारिश एवं विषम परिस्थितियों में मेले को सकुशल सम्पन्न कराने पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 58 पुलिस अधिकारी, कर्मी, होमगार्ड और पीआरडी जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कांवड़ मेले में नियुक्त समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देते हुए शुभकामनायें दी गयी| तत्पश्चात पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा श्री नीलकंठ मेले को बारिश एवं विषम परिस्थितियों में मेले को सकुशल सम्पन्न कराने में महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र के साथ-साथ तीनों जनपदों के अच्छे समन्व्य स्थापित करते हुये पौड़ी पुलिस उत्साहवर्धन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी ने अपने वक्तव्य में कहा कि भारी मौसम में चुनौती पूर्ण ड्यूटी के दौरान भी हमारे पुलिस के जवान डटे रहे। हमारी टीम के प्रयासों से ही यह मेला सफल रहा।
उक्त कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल आदि अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द