
*व्यवसायी के साथ थाने में मारपीट करने वाले उपनिरीक्षक को श्री अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने निलंबित कर घटना की निष्पक्ष जांच कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल को निर्देशित किया है।*
*उल्लेखनीय है कि श्री अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड को व्हाट्सएप के माध्यम से रामनगर के एक व्यवसायी के साथ थाने में एक उपनिरीक्षक द्वारा मारपीट किये जाने सम्बन्धी शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत की प्रथम दृष्टिया जांच कराये जाने पर आरोप सही पाये गए, जिस पर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा रामनगर थाने में तैनात उपनिरीक्षक नीरज चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर घटना की निष्पक्ष जांच कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल को निर्देशित किया है।*
*श्री अशोक कुमार ने कहा कि किसी भी दशा में पुलिस कर्मियों द्वारा अनुशासनहीनता या आम जनता के साथ दुर्व्यवहार अथवा कोई भी ऐसा कार्य जिससे पुलिस की छवि खराब होती हो, क्षम्य नहीं होगा। समय-समय पर पुलिस मुख्यालय द्वारा भी इस सम्बन्ध में दिशा-निर्देश जारी किये जाते हैं, इसके बावजूद भी एक ऐसा दृष्टांत सामने आया है जो अत्यन्त आपत्तिजनक और बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। जो भी पुलिसकर्मी विभाग की छवि खराब करेगा उसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय, पत्रकार कल्याण कोष से नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹ 05-05 लाख की सहायता स्वीकृत किये जाने तथा तीन वरिष्ठ पत्रकारों को पत्रकार सम्मान पेंशन दिए जाने की हुई संस्तुति
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ