राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) बहादराबाद
महामहिम उपराष्ट्रपति भारत सरकार के आगामी जनपद दौरे को लेकर की जा रही सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं को परखने के लिए डीजीपी उत्तराखण्ड श्री अभिनव कुमार, आईजी गढ़वाल रेंज श्री करण सिंह नगन्याल एवं अन्य ऑफिसर्स के साथ हरिद्वार पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए डीजीपी द्वारा एक बैठक बुलाई गई जिसमें एसएसपी हरिद्वार श्री प्रमेन्द्र डोबाल, कमांडेंट 40 पीएससी श्री पीके राय सहित जनपद के पुलिस अधिकारीयों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

बैठक में सुनिश्चित किया गया कि सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं पूरी हों और लोगों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े। सुरक्षा दलों को तैयार करने के निर्देश दिए और सभी पहलुओं को ध्यानपूर्वक देखने एवं आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा।


More Stories
उत्तराखण्ड STF की साइबर टीम देहरादून की बड़ी कार्यवाही धोखाधड़ी में संलिप्त 1 साइबर अभियुक्त को गौतमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार, निवेश के नाम पर की थी ₹69 लाख की साइबर धोखाधड़ी
जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगने वाले 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवैध मादक पदार्थो के साथ 1 नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में, 4 लाख ₹ से अधिक मूल्य की अवैध स्मैक हुई बरामद