देहरादून। 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिंग रोड, लाडपुर, देहरादून स्थित सूचना एवं लोक सम्पर्क निदेशालय में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद कर उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर देश को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा हम सभी ने देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना है।
इस अवसर पर अपर निदेशक आशिष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस चौहान, उप निदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव, सहायक निदेशक अर्चना सहित सभी अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों, भोजन माताओं और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में होगी वृद्धि
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर विकास पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ का किया विमोचन