
पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिंह कुंवर से प्रतिदिन कई लोग अपनी कई प्रकार की शिकायतें लेकर आते हैं । जिनकी सभी संभावित विधिक मदद भी रोज़ की जाती है।
अपनी समस्याएं व शिकायतें लाने वालों में प्रत्येक आयु वर्ग के व्यक्ति होते हैं और कई बुजुर्ग व्यक्ति भी कई बार मदद की दरकार लेकर DIG/SSP देहरादून के पास आते हैं ।
पुलिस ड्यूटी के साथ पुलिस का एक बार फिर मानवीय रुप देखने को मिला जब आज एक बुजुर्ग महिला उनके पास मदद मांगने आई। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने ना सिर्फ उनकी मदद की बल्कि भारी बारिश में एसएसपी ने उनको सरकारी गाड़ी से घर पहुंचाया। वहां मौजूद जिसने भी यह दृश्य देखा वह डी आईं जी/एसएससी देहरादून के कायल हो गए। मदद का भरोसा मिलने पर जब बुजुर्ग महिला ने महोदय के पैर छूने की कोशिश तो DIG/SSP देहरादून महोदय ने उन्हें अपनी माँ के समान बताते हुए उन्हें ऐसा करने से रोक लिया गया। साथ ही उन्हें यह आश्वासन दिया कि उसकी हर संभव मदद की जाएगी। साथ ही बुज़ुर्ग महिला के थाने से सम्बंधित थानाध्यक्ष को स्वयं फोन करके उन्हें बुज़ुर्ग महिला की हर संभव सहायता करने हेतु निर्देशित भी किया गया। जहाँ गलत करने वालों के विरुद्ध महोदय का कड़ा रुख देखने को मिलता है वहीं वो हर फ़रियादी की हर सम्भव सहायता करने के लिये हमेशा तत्पर भी रहते हैं।
बुज़ुर्ग महिला द्वारा उत्तराखंड पुलिस की कार्यकुशलता की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का धन्यवाद प्रस्तुत किया गया।

More Stories
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी सख्त क़ानूनी कार्रवाई – बंसीधर तिवारी !
राजधानी मे दिखा श्रद्धा का गुब्बार,94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें,श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से गुंजा परिसर, श्री दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड का परंपरा के अनुसार विधि विधान से हुआ पूजन !
नशे की हालत में बाजार में उत्पात मचाना चार लोगो को पड़ा भारी, कोटद्वार पुलिस ने चारो को हवालत भेजकर उतारी शराब की खुमारी !