*06 प्रेशर हॉर्न लगी स्प्लेंडर बाइक को किया गया सीज, युवक पैदल घर जाने को हुआ मजबूर*
*पूरी शानो-शौकत से निकलता था बाजार के बीच, प्रेशर हॉर्न की आवाज से राहगीर भी थे परेशान*
*थाना झबरेड़ा
कस्बा झबरेड़ा एक छोटा सा कस्बा है जहा का माहोल का अभी तक पूरा शहरीकरण नही हुआ है तो जाहिर सी बात है कि यहा की सडको पर भी बहुत ज्यादा भीड भाड नही रहती लेकिन झबरेडा का रहने वाला अयान अपनी मनचली आदतो के चलते स्कूल कालेज की लडकियो पर रौब गाठने और सीधे साधे लोगो को अचानक से खतरनाक हार्न की आवाज सुनकर डरकर ऊछलते देख कर बडा मजा आ रहा था लेकिन बुरा हो उस घडी का जब इस फटीचर सी 100सीसी की बाईक पर लगे 6’6 हार्न पर पुलिस की नजर पड गई और झबेडा निवासी युवक अयान पुत्र यामीन को अपनी स्प्लेंडर बाइक पर 06 प्रेशर हॉर्न लगाकर सरेआम घूमना मंहगा पड़ गया। चैकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े युवक को ग्यारह नम्बर की गाड़ी से ही घर निकलना पड़ा क्योंकि मॉडिफाइड प्रेशर हॉर्न लगाने पर युवक की बाइक को मौके पर ही सीज कर दिया गया।
युवक को पैदल लौटता देख कस्बा झबरेड़ा के उन राहगीरों ने भी राहत की सांस ली जो युवक के कानफोडु हॉर्न की आवाज सुनकर तकलीफ में थे पुलिस की इस कार्यवाही की सभी लोगो ने खुले दिल से प्रसंसा की।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग