October 28, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

देहरादून में दशहरे मेले की धूम,रावण कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का हुआ दहन

 

देहरादून

देहरादून में दशहरे मेले की धूम देखने को मिली .. जिसमे सबसे ज्यादा परेड मैदान में आयोजित मेले में लोग आते दिखे। मैदान में रावण कुंभकरण और मेघनाथ के लगाए गए पुतले सभी के आकर्षण का केंद्र रहे। देर शाम विधि विधान पूजा अनुष्ठान के साथ लंकाधिपति रावण कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया जिस दौरान पूरा मैदान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। परेड ग्राउंड में भव्य आतिशबाजी की गई। इस बार तीनों पुतलों की लंबाई पांच फुट बढ़ाई गई। इस बार 65, 60 और 55 फुट थी पुतलों की लंबाई।

Share