मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में दूरदर्शन के लोकप्रिय हिन्दी धारावाहिक “जय भारती’ में मुख्य किरदार निभा रहे ऋषिकेश के मनमोहन तिवारी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने उनके अभिनय को सराहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने कहा कि हमारे सैनिक सीमाओं में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे रहे है। उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य प्रदेश है मनमोहन तिवारी “जय भारती” धारावाहिक में मुख्य भूमिका निभा रहे है। उन्होंने कहा कि मनमोहन तिवारी के रुप में सैनिकों के जीवन पर आधारित इस धारावाहिक में उत्तराखंड की भूमिका भी जुड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड फिल्मों व धारावाहिक की शूटिंग के लिए सबसे बेहतर स्थल है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड से जुड़े कलाकारों से अपील करते हुए कहा कि उत्तराखंड में अधिक से अधिक शूटिंग हो, इसका प्रचार-प्रसार अपने फिल्म जगत मे करना चाहिए। मनमोहन तिवारी ने बताया कि जब उनके द्वारा लोगो को बताया जाता है कि वह उत्तराखंड से है तो युवा मुख्यमंत्री के रुप में महाराष्ट्र (मुम्बई) में श्री धामी के कार्यो की सराहना की जाती है। सिने जगत के लोग भी मुख्यमंत्री की कार्यशैली की प्रशंसा करते है। उन्होंने श्री धामी को मुम्बई आने का निमंत्रण भी दिया। इस अवसर पर दयाशंकर पाण्डेय, विवेक तिवारी उपस्थित रहे।

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द