अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने कहा कि त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित किया गया है। इसमें मिठाइयाँ, नमकीन, बेकरी उत्पाद, कन्फेक्शनरी, डेयरी उत्पाद, साइड डिशेज, डेजर्ट्स और तैयार भोजन को विशेष निगरानी में रखा गया है। गुलाब जामुन, जलेबी, खीर, समोसा, बिरयानी, रोस्ट चिकन, पिज्जा, केक, पेस्ट्री, प्लम केक, कुकीज, चॉकलेट, क्रिसमस पुडिंग जैसे लोकप्रिय खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच की जाएगी। अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने कहा कि यह विशेष अभियान कनिष्ठ से लेकर वरिष्ठ स्तर तक सभी अधिकारियों की सक्रिय सहभागिता से संचालित किया जा रहा है। विभिन्न राज्यों की सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखण्ड की भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों के अनुरूप निगरानी व्यवस्था विकसित की गई है।
अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने कहा कि जनपद स्तर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो निर्माण इकाइयों से लेकर थोक व खुदरा विक्रेताओं तक की श्रृंखला की जांच करेंगी। खाद्य सुरक्षा एवं मानक नियम-2011 तथा संबंधित विनियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग का सहयोग भी लिया जाएगा। आम नागरिकों की भागीदारी को भी इस अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया है। विभागीय पोर्टल और टोल-फ्री नंबर पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेते हुए जांच एवं कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के दौरान लिए गए खाद्य नमूनों को भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) तथा राज्य स्तर पर निर्धारित विधिक और सर्विलांस लक्ष्यों के अंतर्गत परीक्षण हेतु भेजा जाएगा।
शुद्ध भोजन सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता : डॉ. आर. राजेश कुमार
आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि त्योहारी मौसम में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग पूरी तरह सतर्क है। मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशों के अनुरूप यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री ही उपलब्ध हो। उन्होंने बताया कि अपमिश्रण और घटिया खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए केवल बिक्री स्थलों ही नहीं, बल्कि निर्माण इकाइयों को भी चिन्हित कर स्रोत पर कार्रवाई की जा रही है। सभी जनपदों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि प्राथमिकता वाले खाद्य पदार्थों की नियमित जांच की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त न की जाए। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा से जुड़ा यह अभियान केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य की रक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम है और इसमें विभाग किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान की गई प्रत्येक कार्रवाई की दैनिक रिपोर्टिंग अनिवार्य की गई है, जिससे पारदर्शिता और प्रभावशीलता बनी रहे। विभाग का प्रयास है कि त्योहारी उल्लास के बीच खाद्य सुरक्षा का भरोसा भी नागरिकों को मिले।

More Stories
देवप्रयाग मे दुख़द हादसे मे गई दो लोगो क़ी जान, तेज़रफ्तार कार करीब 150 मीटर गहरी खाई मे गिरी, sdrf ने बमुश्किल बचाई तीन लोगो क़ी जान, चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही थी कार.देखे. रेस्क्यू का वीडियो.!
देर रात तक चली मैराथन बैठक में दिखे एसएसपी दून के कड़े तेवर* *त्योहारी सीजन व आगामी वीआईपी कार्यक्रमों के दृष्टिगत अधीनस्थ अधिकारियों को दिये कडे निर्देश* ,त्यौहारी सीजन के दौरान ज्वैलरी शॉप्स तथा फाइनेंशियल संस्थानों में चेकिंग व प्रभावी गश्त के दिये निर्देश,आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पूर्व मे आपराधिक घटनाओं में प्रकाश में आये/जमानत पर चल रहे अभियुक्तों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके नियमित रूप से भौतिक सत्यापन के दिये निर्देश,अपराधों की समीक्षा के दौरान लम्बित घटनाओं के लम्बित रहने के कारणों की ली जानकारी, त्वरित अनावरण हेतु किया निर्देशित,सीसीटीएनएस के अन्तर्गत पोर्टलों में सभी सूचनाओं को समय से अध्यवधिक करने के दिये निर्देश, कोताही बरतने वालों को दी सख्त हिदायत.!
होली एंजल स्कूल के 240 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय का किया शैक्षिक भ्रमण, सीखी आपदा प्रबंधन की बारीकियां.!