हाल ही मे हुई तीन तीन वारदातो से पुलिस मुख्यालय की भैहे टेढी हो गई है इन संगीन वारदातो के बाद पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार ने उधमसिंहनगर के काशीपुर में खनन कारोबारी की हत्या, डोईवाला में हुई डकैती एवं जनपद हरिद्वार में पुलिसकर्मियों पर हुई फायरिंग के खुलासे हेतु 03 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है l
उन्होंने कहा है कि 03 दिन में उक्त घटनाओं का खुलासा न होने पर संबंधित थाना प्रभारी एवं क्षेत्राधिकारी को हटाया जाएगा l
इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि संबंधित जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को भी उपरोक्त घटनाओं के जल्द खुलासे न होने पर अपराध नियंत्रण में नाकाम माना जाएगा । इस अल्टिमेटम के बाद पुलिस महकमे मे हडकंप मच गया डोईवाला मे हुई लूट की बाबत जब हमने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से बात की तो उन्होने संकेत दिया की इस डकैती का खुलास बहुत जल्द कीया जा रहा है पुलिस अपराधीयो तक अपनी पहुच बना चुकी है अब देखने वाली बात ये है कि उधमसिंहनगर और हरिद्वार की धटनाओ का खुलासा दिन दिन के अन्दर हो पाता है या नही ,अगर नही हो पाता तो पुलिस मुख्यालय कार्रवही करने का मन बना ही चूका है

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त