
मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड मे आज गणतंत्र दिवस-2024 के अवसर पर पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने ध्वजारोहण कर सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई।

इसके उपरान्त पुलिस महानिदेशक महोदय ने माननीय प्रधानमंत्री जी के उत्तराखण्ड भ्रमण कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पूर्वनिर्मित मापदंडों के आधार पर वर्ष 2023 के लिए चुने गए प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन थाना क्लेमनटाउन के थानाध्यक्ष को प्रशस्ति पत्र, फायर स्टेशन मायापुर, हरिद्वार को Best Fire Station की ट्रॉफी एवं पुलिस कर्मियों को गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर श्री राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान कर सभी को बधाई दी।

इस अवसर पर वी मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, सीबीसीआईडी, ए पी अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, सहित समस्त पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक।सहित समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
देहरादून पुलिस ने अदालत के आदेश पर दो दर्ज़ेन से ज्यादा आरोपियों को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी लगातार अदालत को कर रहे थे गुमराह,कोर्ट से जारी वारंटो को प्रेमपत्र समँझकर उड़ा रहे थे अदालत की खिल्ली.!
कोटद्वार पुलिस ने सुनार को चुना लगाने वाले तीन शातिर ठगों को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी नकली सोने के सामान बे बदले असली ज़ेवर लेकर देते थे ठगी को अंजाम, पकडे गये आरोपी राजस्थान के है शातिर ठग.!
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित पंवार ने विधायक सहसपुर पर लगाये गंभीर आरोप, विधायक रहते शीशम बाड़ा कूड़ा घर का विरोध ना करने पर उठाया सवाल, जनता के पैसों का दुरुपयोग कर रही है भाजपा सरकार -अमित पंवार.!