*सड़क दुर्घटना के उपरांत ऋषभ पंत की मदद करने वाले गुड सेमेरिटन नागरिक डीजीपी महोदय से होंगे सम्मानित*
श्री अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड ने यह घोषणा की है कि आज सुबह दिल्ली-देहरादून हाइवे पर हुई सड़क दुर्घटना जिसमें भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत जी घायल हुए, उनकी मदद करने को आगे आये हरियाणा रोडवेज़ चालक व परिचालक एवं अन्य स्थानीय लोगों को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय,भारत सरकार की ‘गुड सेमेरिटन’ स्कीम के अंतर्गत सम्मानित एवं पुरुस्कृत किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि किसी भी सड़क दुर्घटना के पीड़ित के लिए पहला एक घंटा यानी गोल्डन ऑवर बहुत महत्वपूर्ण होता है। उस एक घंटे में पीड़ित को आवश्यक उपचार मिलना बहुत महत्वपूर्ण है। आमजन में इस व्यवहार को प्रोत्साहित करने के लिए गुड सेमेरिटन स्कीम को लागू किया गया है।
पुलिस महानिदेशक महोदय की अपील: अपने आस-पास घायल व्यक्ति की मदद करने के लिए आगे आएं। उत्तराखण्ड पुलिस आपका पूरा सहयोग करेगी।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग