
*मंत्री गणेश जोशी ने किया मसूरी उप जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण, दिए कई आवश्यक निर्देश।*
देहरादून, 30 दिसंबर। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और मसूरी विधायक गणेश जोशी ने शुक्रवार को मसूरी के उप जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में व्यवस्थाओं को जायजा लिया। मंत्री ने अधिकारियों को अस्पताल में बरती जा रही लापरवाही पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने और उन्होंने सीएमएस को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र व्यवस्थाओं में सुधार न हुआ तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी ।
मंत्री जोशी ने स्वास्थ्य सचिव से फोन पर वार्ता कर अटेचमेंट पर गये तीन चिकित्सकों को तत्काल मसूरी वापस भेजने के निर्देश दिए और मसूरी में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा स्टॉफ की कमी को पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने कहा नर्सिंग स्टॉफ की कमी होने से अस्पताल के संचालन में परेशानी हो रही है। मंत्री ने कहा कि इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए है और शीघ्र ही इस समस्या को दूर किया जाएगा।
उन्हानें आक्सीजन प्लांट खराब होने पर भी नाराजगी व्यक्त की और कहा कि इसे तत्काल ठीक करवाया जाय और जो चिकित्सक उच्च शिक्षा के लिए गए हैं, उनके स्थान पर संबंधित चिकित्सकों की तैनाती की जाय। मंत्री जोशी ने कहा कि एक माह में नर्सिंग स्टॉफ की तैनाती की जायेगी। उन्होंने कहा स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर सीएमएस यतेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, सतीश ढौंडियाल, युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, अरविन्द सेमवाल, कुशाल राणा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

More Stories
देहरादून की प्रेमनगर पुलिस ने रंगदारी तथा जानलेवा हमले के आरोपी अभियुक्त को अवैध तमंचे के साथ किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी के साथी ने जेल में अपने साथ बंद एक अन्य व्यक्ति से मांगी थी 30 लाख के रंगदारी,
मसूरी झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में समाई कार,कार मे चार लोग थे सवार; पुलिस और एस डी आर एफ पहुंची मौके पर,रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही भारी दिक्कत.!
देहरादून डीएम डॉ आशीष चौहान ने दिये सम्बंधित विभागों को सख्त निर्देश,मानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर समस्या का करें त्वरित समाधान,आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव निस्तारण कार्य तत्काल करे शुरू, नदी-नालों की सफाई पर रहेगा विशेष जोर डीएम आशीष चौहान !