देवाल (चमोली)। मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी के चलते चमोली जिले के देवाल विकास खंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल इन दिनों देशी पर्यटकों के गुलजार हो गई है। पर्यटक यहां की ठंडी आबोहवा और नैसर्गिक सुंदरता का आनंद उठा रहे हैं। हिल स्टेशन ग्वालदम, बधाणगढी, लोहाजंग, वाण, घेस, के साथ पर्यटक स्थल ब्रह्मताल, भेकलताल, सूखाताल, आइजन टाप, मोनालटाप, बुग्यालों का राजा वेदनी, आली, बगजी, आली के बुग्याल पर्यटकों से अटी पड़ी है। क्षेत्र के होटल कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। यहां पहुंचे रहे पर्यटक को मैदानी क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी से निजात भी मिल रही है।
नोएडा से आयुष गोयल, मुम्बई से भामसी नदोला, कोलकता से संधानी साधुवान, पूना से लकी सगोला, दिल्ली से पूरन आहुजा, रक्षित आहुजा ने कहा है देवाल क्षेत्र के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बसे बुग्याल जन्नत से कम नहीं है यहां पहुंच कर शान्ति मिलती है। वेदनी, आली, बहुत खुबसूरत है। पर्यटकों सैर कराने वाली टैक मयंक कम्पनी के गाइड सुरेन्द्र सिंह बिष्ट की ओर से क्षेत्र के पर्यटन स्थलों के इतिहास और भूगोल की जानकारी भी पर्यटकों दो जा रही है। जिससे उनकी और भी रूचि क्षेत्र के प्रति बढ़ रही है।
मैदानी क्षेत्रों में चल रही भीषण गर्मी से क्षेत्र के हिल स्टेशनों मे इन दिनों घुमक्कड़ व साहासिक पर्यटको की संख्या बढ़ने से खुब रौनक बनी है। पर्यटन कारोबारियों को भी रोजगार मिल रहा है। बुग्यालों में रात्रि स्टे के लिए प्रतिबंध है।
हरीश चंद्र थपलियाल वन क्षेत्राधिकारी पूर्वी पिंडर रेंज देवाल।

More Stories
एसटीएफ ने पकड़ी इस साल की सबसे बड़ी नशे की खेप,STF की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और कुमाऊँ यूनिट को मिली बड़ी सफलता,करीब 25 लाख रुपयों की MDMA के साथ तीन नशा तस्करो को किया गिरफ्तार,
1 सितम्बर को मौसम विभाग की भारी बारिश की सम्भवना के मद्देनजर देहरादून के समस्त विद्यालयों,कक्षा 1 से 12 तक एवं सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रादेशिक सम्मेलन को किया सम्बोधित