-कूड़ा फैंकने आये वाहनों को महिलाओं ने वापस लौटाया
थराली (चमोली)। चमोली जिले के थराली नगर पंचायत की ओर से देवराड़ा में बने कूड़ा डंपिंग जोन का देवराडा की महिलाओं ने हटाये जाने की मांग की है। बुधवार को जब कूड़ा वाहन वहां पहुंचा तो महिलाओं ने इसका विरोध करते हुए उसे वापस लौटाया और भविष्य में यहां कूड़ा न फैंकने की भी हिदायत दी है।
गौरतलब है कि नगर पंचायत थराली की ओर से देवराडा गांव पास कूड़ा डंपिंग जोन बनाया गया है। जिसका ग्रामीण काफी लंबे समय से विरोध कर रहे है। लेकिन नगर पंचायत की ओर से इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सरपंच संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पूर्व में भी नगर पंचायत के अधिकारियों के साथ वार्ता की गई तो उन्होंने आश्वासन दिया था कि जल्द ही कूड़ा डंपिंग जोन को हटा दिया जाएगा लेकिन वर्तमान समय तक इसको हटाये जाने की कोई सकारात्मक पहल नहीं की जा रही है।
उल्टा बुधवार को फिर से यहां पर नगर का कूड़ा वाहन में भर कर डाले जाने का प्रयास किया जा रहा था जिसका महिलाओं ने विरोध किया और कहा कि दोबारा फिर से यहां पर वाहन से कूड़ा डाला जाता है तो ग्रामीणों को आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। इस मौके पर महिला मंगल दल अध्यक्ष गौरी देवी, दरबान सिंह, नैन सिंह, लाल सिंह, भगत सिंह, जयशंकर प्रसाद, सरिता देवी, मुन्नी देवी, खगोती देवी, सीमा देवी, अनिता देवी, कमला देवी, मुन्नी देवी, बिमला देवी, शान्ति देवी आदि मौजूद थे।

More Stories
डीएलएसए देहरादून का विशेष सघन निरीक्षण के दौरान नामचीन स्कूल क़ी बसों मे मिली बड़ी खामिया, निरिक्षण के दौरान एक्टिवा पर सर्कस के करतब दिखाते दिखी महिला को देखकर हैरान हुआ चेकिंग दस्ता,
एसएसपी अजय गणपति ने सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु ब्लैक स्पॉट्स का किया स्थलीय निरीक्षण, NH एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, जनपद के मुख्य दुर्घटना संभावित स्थलों एवं संवेदनशील मार्गों का किया निरीक्षण, NH एवं परिवहन विभाग के अधिकारी रहे मौजूद, दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एंटीमाइक्रोबियल स्टूअर्डशिप जागरूकता सप्ताह में विशेषज्ञों ने दीं महत्वपूर्ण जानकारियां, “वन हेल्थ, वन एक्शन रू एएमआर की रोकथाम के लिए अभी करें प्रयास” थीम पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचार ,100 से अधिक पीजी छात्र-छात्राओं एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने किया प्रतिभाग.!