
एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस ने सटीक ऑपरेशन को अंजाम देते हुए हजारों किलोमीटर दूर बेंगलुरु में छिपे धोखाधड़ी के आरोपी को सर्विलांस और बेंगलुरु में एक सप्ताह की लगातार तलाश के बाद “ऑपरेशन प्रहार” के तहत गिरफ्तार कर लिया है आपको बता दे की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद में संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में टिहरी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देवप्रयाग के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 40/2025, धारा 420/504 भा.द.वि. में वांछित अभियुक्त जगबीर नाथ पुत्र बलवीर नाथ, निवासी ग्राम कैन्थौगी बनचौरा, थाना धरासू, जनपद उत्तरकाशी, उम्र 35 वर्ष की तलाश की जा रही थी।अभियुक्त अपनी पहचान छुपाने के लिए लगातार पते बदल रहा था। पुलिस टीम ने सर्विलांस एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त की लोकेशन कर्नाटक के बेंगलुरु में प्राप्त की। इसके बाद देवप्रयाग पुलिस की टीम लगातार एक सप्ताह तक बेंगलुरु में रहकर अभियुक्त की गतिविधियों पर नजर रखती रही। कड़ी मशक्कत एवं सटीक सूचना संकलन के उपरांत थाना कोरमंगला क्षेत्र स्थित बीडीए कॉम्प्लेक्स के पास दबिश देकर अभियुक्त को दिनांक 28 जून 2026 को विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार ट्रांजिट प्रक्रिया पूर्ण कर टिहरी गढ़वाल लाया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
– व0उ0नि0 अरुण त्यागी, कोतवाली देवप्रयाग
– हे0का0 देवेंद्र सिंह, कोतवाली देवप्रयाग
– सर्विलांस टीम अपर उप निरीक्षक सुंदर, सीआईयू टिहरी गढ़वाल
टिहरी पुलिस अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए यह स्पष्ट संदेश दे रही है कि कानून से बचने के लिए राज्य बदल लेना भी अपराधियों को गिरफ्तारी से नहीं बचा सकता।

More Stories
घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारी, 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त
पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चलाया सत्यापन अभियान, 7 संदिग्धों को पुलिस द्वारा लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ
गैंगस्टर एक्ट में लंबे समय से फरार चल रहे 15 हजार रू0 के इनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने हिमांचल प्रदेश से किया गिरफ्तार