
सावन माह के पहले सोमवार को उत्तराखंड मे मौजूद विश्व प्रसिद्ध शिव मंदिरों में से एक नीलकंठ महादेव मंदिर मे जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों के आने का सिलसिला लगातार जारी है तड़के से ही शिवालय में हजारों शिवभक्त लंबी कतार में लगे हैं। बम-बम भोले के जयकारों के देवभूमि के शिवालय गूंज उठे हैं आपको बता दे कि इस बार सावन का महीना चार जुलाई मंगलवार से शुरू हुआ था। श्री तपोनिधि पंचायती अखाड़ा निरंजनी के संत स्वामी रामभजन वन महाराज ने कहा कि मासों में उत्तम पुरुषोत्तम मास की शुरुआत सावन के मध्य से हुई है। इस बार श्रावण मास 59 दिनों का होगा। खास बात यह है कि इस वर्ष श्रावण मास में आठ सोमवार होंगे।
भगवान शिव को श्रावण मास अति प्रिय है। श्रावण मास के पहले दिन मंगला गौरी व्रत, त्रिपुष्कर योग और शिव मास का शुभ संयोग बन रहा है, जो भक्तों के लिए कल्याणकारी होगा जिसके चलते पौड़ी क्षेत्र मे मौजूद नीलकंठ महादेव मंदिर मे श्रद्धालुओ की भारी भीड जल चढाने के लिए सुबह सवेरे से ही कतारो मे लगे हुए है भक्तो के मंदिर पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी रहने का अनुमान लगा कर ही एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इन्तजाम किये गये थे ,नीलकंठ मंदिर चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया कि सुबह सवेरे से ही श्रद्धालुओ को बडी शालीनता और आदर के साथ भगवान भोले नाथ को जल चढाने के लिए क्रमवार भेजा जा रहा है जिसके चलते अब तक लाखो भक्तगण जल चढा कर सुरक्षित वापस जा चुके है।


More Stories
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, *उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, *मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के की बैठक