आगामी स्वतंत्रता दिवस – 2023 के अवसर पर देश के अमर शहीदों की याद में सम्पूर्ण भारत वर्ष में चलाये जा रहे *”मेरी माटी मेरा देश”* कार्यक्रम को सफल और सार्थक बनाये जाने के क्रम में श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन में जनपद देहरादून के समस्त थानों/कार्यालयों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा पुलिस लाइन देहरादून तथा समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थानों में नियुक्त अधिकारियों/कर्मचारियों को सन 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर तथा विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने में अपना योगदान देने तथा भारत की एकता को सुदृढ बनाते हुए देश की रक्षा करने वालों का सम्मान कर एक जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाने की शपथ दिलाई गयी।
तत्पश्चात *”मेरी माटी मेरा देश”* अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने तथा राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देने के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य से पुलिस लाइन देहरादून से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। उक्त जागरूकता रैली पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर ई0सी0 रोड होते हुए बुद्धा चौक तथा बुद्धा चौक से पैदल पैदल पुलिस कार्यालय देहरादून में आकर समाप्त हुई। रैली के उपरांत पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा रैली में सम्मिलित समस्त अधिकारियों/ कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।
उक्त रैली में पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नगर, जनपद देहरादून के नगर क्षेत्र के समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

More Stories
सहारनपुर क़ी क़ुतुबशेर पुलिस ने बाइक चोरी क़ी घटना का किया खुलासा, पुलिस को आरोपी के कब्ज़े से चोरी क़ी मोटर साईकिल हुई बरामद.!
खुर्रम भाई के खेल निराले, सहारनपुर मे बेचता है फल फ़्रूट और देहरादून मे बेचता है अवैध स्मैक,
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!