
नरेंद्र गोयल (राष्ट्रीय दिया समाचार)डोईवाला
तहसील डोईवाला के अंतर्गत जिलाधिकारी महोदय देहरादून के निर्देशानुसार विशेष दाखिल खारिज कैंप का आयोजन ब्लॉक सभागार डोईवाला में किया गया । कैंप में ग्रामीणों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया ।
विशेष कैंप में दाखिल खारिज धारा 34 निर्विवाद के 525 वादों तथा विवादित 3 वादों का निस्तारण किया गया ।
कैंप में मृतक भूमिधर के वारिसान दर्ज करने के प्रकरणों में धारा 33 क के अंतर्गत 71 वादों का निस्तारण किया गया ।
विशेष कैंप में धारा 33 / 39 के अंतर्गत 2 प्रकरणों तथा
प क 23 के अंतर्गत 14 प्रकरणों में शुद्धि की कार्यवाही करते हुए निस्तारण किया गया ।
तहसील डोईवाला के अंतर्गत अगला विशेष दाखिल खारिज कैंप का आयोजन अगस्त 2023 के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा।
अतः इच्छुक भूमिधर या व्यक्तियों को इस संबंध में कोई भी कार्यवाही अपेक्षित हो तो वे अपने दस्तावेज समय से पूर्ण करवा लें ताकि शिविर में उनके प्रकरण पर यथोचित निर्णय लिया जा सके।

More Stories
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा