गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की जिला पंचायत की पूर्व सदस्य उषा रावत ने शनिवार को प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजकर चारधाम यात्रा को लेकर एक स्पष्ट नीति बनाये जाने की मांग की है।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य का कहना है कि चारधाम यात्रा में सरकार लगातार कह रही है कि तीर्थ यात्रियों के साथ ही पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। लेकिन स्थानीय लोगों के व्यवसायों में गिरावट आती जा रही है। जिसका कारण है स्पष्ट नीति का न होना। उन्होंने कहा कि एन चारधाम यात्रा के दौरान सरकार ने पंजीयन को अनिवार्य कर दिया जिस कारण काफी तीर्थयात्री अपने तय समय पर यात्रा पर नहीं आ पाया, वहीं जिन लोगों ने पूर्व से ही अपने होटल, लॉज की बुकिंग की थी यात्रा पर न आने के कारण उन्हें रद्द करवाना पड़ा जिससे यहां के व्यवसायिकों को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। उन्होंने कहा कि पहले यात्रा काल के दौरान गेट सिस्टम की व्यवस्था थी जिससे धामों में दर्शन और रूकने की व्यवस्था हो जाती थी साथ आठ बजे रात्रि के बाद वाहनों के आवागमन पर भी रोक थी जिससे स्थानीय व्यवसायियों को इसका लाभ मिलता था लेकिन अब ऐसा न होने से धामों पर भी दबाव बढ़ रहा है और स्थानीय लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने दोनों सरकारों से इस दिशा में भी विचार करने की मांग की साथ ही नीट की परीक्षा को रद्द करते हुए उसे पुनः करवाने की भी मांग की है।

More Stories
मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील, सुवाखोली और किंगरेट पिक्चर पैलेस मार्ग पर प्रवर्तन कार्रवाई
मुख्यमंत्री धामी ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को बताया “देवभूमि के आरोग्य प्रहरी”, सेवा भावना को किया नमन, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर उत्तराखंड सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
राज्य स्तरीय माॅक ड्रिल की तैयारियां परखीं, यूएसडीएमए में टेबल टाॅप एक्सरसाइज का आयोजन, 2 जुलाई को सभी 13 जनपदों में होगी माॅक ड्रिल, मुख्यमंत्री करेंगे माॅक ड्रिल का निरीक्षण